राजा वडि़ंग की पत्नी अमृता वडि़ंग ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी

by

बठिंडा  :  पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग की पत्नी अमृता वडि़ंग ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि जाने-अनजाने में अगर बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो मैं उसके लिए माफी मांगती हूं।  उन्होंने कहा कि मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं थी। इस संबंध में अमृता वडि़ंग ने सोशल मीडिया पर वीडियो और लिखकर स्पष्टीकरण दिया है। वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि वह उन सभी से माफी मांगना चाहती हैं जिन्हें उनके द्वारा अनजाने में कहे गए शब्दों से ठेस पहुंची है। अमृता ने सोशल मीडिया पर लिखा-सबसे पहले मैं दोनों हाथ जोड़कर उन सभी से माफी मांगना चाहती हूं जिनकी भावनाएं मेरे बयान से आहत हुई हैं।

                           मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह गुरु साहिब के बगैर कुछ भी नहीं है। उनकी महिमा के विरुद्ध वह कभी भी कुछ नहीं बोल सकती। उन्होंने कहा कि वह तो खुद अकाल पुरख की एक छोटी सी सेवादार हैं और उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु और संगत क्षमा करने वाले हैं। बता दें कि अमृता वडिंग ने एक सभा के दौरान कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को लेकर एक बयान दिया जो विवादित बन गया था। इस बयान को लेकर निर्वाचन आयोग में शिरोमणि अकाली दल द्वारा शिकायत गई है और कहा गया है कि उक्त मामले में कार्रवाई की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ली मेडिकल सहायता, बोले- ‘मेरा अनशन जारी रहेगा’

संगरूर : खनौरी बॉर्डर पर पिछले साल नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार (28 जनवरी) को कहा कि उन्होंने अभी मेडिकल हेल्प ली है और...
article-image
पंजाब

दो दिवसीय 35 वा वार्षिक जोड़ मेला 31 मई और 1 जून को करवाया जाएगा : बाबा रत्न सिंह धनोता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव पट्टी के दरबार पीर बाबा रहमत शाह जी में 35 वा दो दिवसीय वार्षिक जोड़ मेला मुख्य सेवादार बाबा रतन सिंह के नेतृत्व समूह संगतों के सहयोग...
article-image
पंजाब

पंजाब में काटे गए सभी 10 लाख 77 हजार राशन कार्ड फिर से चालू

चंडीगढ़  : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई दी गई। जिसमें पंजाब के सभी कटे गए राशन कार्डों को बहाल करने के फैसला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी-थरूर ने फिर पार्टी लाइन से हटकर दिया बयान : ईरान युद्ध पर भारत सरकार के रुख पर बंटी कांग्रेस?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी सामने आई है. जहां कांग्रेस भारत में केंद्र सरकार के रुख पर हमलावर है तो वहीं पार्टी के दो नेताओं ने सरकार के रुख...
Translate »
error: Content is protected !!