किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ली मेडिकल सहायता, बोले- ‘मेरा अनशन जारी रहेगा’

by
संगरूर : खनौरी बॉर्डर पर पिछले साल नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार (28 जनवरी) को कहा कि उन्होंने अभी मेडिकल हेल्प ली है और मेरा अनशन अभी भी जारी है।
उन्होंने ये भी कहा कि सरकार की ओर से किसानों की मांगें पूरी होने तक उनका अनशन जारी रहेगा.
खनौरी बॉर्डर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, ”मैं आपके माध्यम से पूरे देश के किसानों तक ये बात पहुंचाना चाह रहा हूं कि जो देश की एक भावना थी किसानों की फसलों को लेकर एमएसपी गारंटी कानून मिलना चाहिए. पिछले आंदोलन के समय जब हमने आंदोलन को रोका था किया तो दूसरे राज्यों के साथियों की तरफ से शिकायत थी कि पंजाब वाले आंदोलन को छोड़कर जा रहे हैं।
किसानों, मजदूरों और सभी वर्गों ने सहयोग किया- डल्लेवाल
उन्होंने आगे कहा, ”हम चाहते थे कि पंजाब के सर पर ऐसा आरोप नहीं लगना चाहिए. एमएसपी पूरे देश को चाहिए. पंजाब का पानी बचाने के लिए ये पंजाब को भी चाहिए. उसके लिए मैं जो कर सकता था वो किया. हालांकि ये सब मैंने नहीं किया, ऊपर वाले की मर्जी थी, भगवान की मर्जी थी, वो ये सब करवाना चाह रहा था. किसानों, मजदूरों और सभी वर्गों के लोगों ने इसमें सहयोग किया।
मैंने सिर्फ मेडिकल सहायता ली है, मेरा अनशन जारी- डल्लेवाल
किसान नेता डल्लेवाल ने पूरे देश के लोगों को धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, ”मैं सभी का, पूरे देश के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं कि आप सभी ने इस अनशन के बाद पूरी ताकत से सहयोग देने का काम किया है। 18 जनवरी की रात को सरकार ने जो पत्र दिया कि आपके साथ सरकार 14 फरवरी को बैठक करेगी. उस समय सभी साथियों, दोनों फोरमों ने पूरी ताकत से कहा कि आप मेडिकल हेल्प ले लीजिए, तो मैंने सिर्फ मेडिकल सहायता ली है. मेरा अनशन अभी उसी तरह से जारी है और मेरा मन है कि इसे जारी रखेंगे. जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं कर देती है, मैं अपना अनशन जारी रखूंगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में संलिप्त आरोपियों को किया गिरफ्तार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  एसएसपी संदीप कुमार मलिक आईपीएस द्वारा नशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत मेजर सिंह पुलिस अधीक्षक पीबीआई. हरियाणा पुलिस ने उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण होशियारपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू से महेश्वर सिंह का नाम फाइनल : हरोली, देहरा, ज्वालामुखी, बड़सर और रामपुर में अभी भी मामला उलझा उलझा हुया

कुल्लू : भाजपा ने कुल्लू से महेश्वर सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लेकिन हरोली,  बड़सर , देहरा, ज्वालामुखी, कुल्लू और रामपुर में टिकटों का पेच फंसा हुआ है।  कुल्लू से भाजपा ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12वीं के छात्र के बैग से बरामद हुआ कट्टा : स्कूल में मचा हड़कंप

फिरोजपुर। सरहदी गांव गट्टी राजोके के सरकारी स्कूल के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी के बैग से देसी कट्टा बरामद हुआ है। विद्यार्थी बैग में देसी कट्टा लेकर अपने साथी विद्यार्थियों के साथ स्कूल में...
article-image
पंजाब

वनों की कटाई, अवैध खनन, क्रैशर माफिया की मनमानी सहन नहीं की जायेगी -महा सिंह रोड़ी

गढ़शंकर :  बीत क्षेत्र के गांव टिब्बियां में लोग बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी (क्षेत्र बीत) और कंडी संघर्ष कमेटी की सयुंक्त बैठक  बलबीर चंद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कामरेड महा सिंह रोड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!