ब्लैक सफारी… फर्जी आईडी कार्ड और टॉय गन के साथ गिरफ्तार : पुलिस में नहीं हो पाया भर्ती, बन गया फिर भी थानेदार

by
जालंधर : जालंधर में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आप को पुलिस विभाग में थानेदार बता रहा था। आरोपी युवक पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड और टॉय गन लेकर ब्लैक सफारी में घूम रहा था।
इतना ही नहीं उसने गाड़ी में थानेदार लिखवाया था। जांच में सामने आया कि आरोपी युवक ने पुलिस में भर्ती होने के लिए रिटन टेस्ट भी दिया था, लेकिन टेस्ट क्लीयर नहीं कर पाया। ऐसे में वह फर्जी तरीके से थानेदार बनकर बेखौफ घूम रहा था, लेकिन अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
जालंधर ग्रामीण पुलिस ने मेहतपुर पुलिस स्टेशन के पास नाकाबंदी के दौरान नकली पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक काली सफारी एसयूवी में था, जिसकी पिछली विंडशील्ड पर पंजाबी में थानेदार लिखा था। वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि यह गिरफ्तारी असामाजिक तत्वों और धोखेबाजों को बेनकाब करने के लिए एक विशेष अभियान के तहत की गई है।
उन्होंने बताया कि यह सफलता एसपी जांच जसरूप कौर बाठ और डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ की देखरेख में इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह, एसएचओ मेहतपुर की पुलिस टीम के नेतृत्व में हासिल हुई। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अंश गिल निवासी उगी गांव, नकोदर के तौर पर हुई है।
थानेदार के स्टीकर के बारे में जवाब नहीं दे पाया युवक
पुलिस ने टी-प्वाइंट छोटे बिल्ला मेहतपुर के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक काले रंग की सफारी वहां से गुजरी। पुलिस ने गाड़ी को रोका और उसमें सवार युवक से जब पूछताछ की गई तो वह अपनी गाड़ी पर लगे पुलिसकर्मी के लगाए गए स्टीकर के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच में उसके पास से पंजाब पुलिस का एक फर्जी आईडी कार्ड और एक काली रंग की टॉय पिस्टल भी मिली है।   शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने पुलिस भर्ती के लिए पेपर दिया था, लेकिन क्लीयर नहीं कर सका। आरोपी युवक अंश गिल लोगों को बता रहा था कि उसने पेपर पास कर लिया है और अपने झूठ का समर्थन करने के लिए एक फर्जी आईडी कार्ड बनाया है। उसने अपनी कार पर फर्जी थानेदार का स्टीकर लगा रखा था और टोल टैक्स की चोरी कर रहा था।
आरोपी के खिलाफ थाना मेहतपुर में बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे जुड़ी अन्य धोखाधड़ी गतिविधियों का पता लगाने के आगे मि जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Panic in Mahilpur and Kot

Fear has spread among residents of Mahilpur and Kot Fatuhi after a series of incidents over the past two days, including theft, motorcycle snatching, and gunfire. Police have assured people that the accused will...
article-image
पंजाब

3 सरकारी स्कूलों के 300 बच्चों ने अटेंड की एकस्ट्रा क्लासिज : बाढ़ प्रभावित स्कूलों के बच्चों की एकस्ट्रा क्लासिज लगवा पढ़ाई के गैप को किया कवर

बच्चों का हौंसला बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को 600 स्कूल बैगज व 600 स्टेशनरी किट्स की भेंट, रैडक्रास सोसायटी ने विभिन्न संस्थानों के सहयोग से स्कूलों के भेंट किए 200 वाटर कूलर व अन्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मातम में बदली खुशियां, 12 जिंदगियां तबाह – एक परिवार पर पड़ी कोहरे की मार

रतिया :  हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया में धुंध की वजह से शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ था. इस हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं. मरने वालों...
article-image
पंजाब

काग्रेस सरकार के समय जारी ग्राटों से हुए कामों के किए जा रहे उदाघटन : गढ़शंकर व माहिलुपर शहर को इस आप सरकार ने ढाई वर्ष के कार्याकाल में कोई ग्रांट नहीं दी – पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर । गढ़शंकर सहित पूरे पंजाब में कानून वयस्था बुरी तरह चरमरा चुकी है और कोई भी व्यक्ति इस समय सुरक्षित महसूस नही कर रहा। रोजाना व्यापारियों व अन्य लोगों से फिरौतियां की डिमांड...
Translate »
error: Content is protected !!