हाथरस गैंगरेप कांड : 3 आरोपी बरी, 1 को अदालत गैर इरादतन हत्या और एससी-एसटी एक्ट में दोषी माना

by

हाथरस : हाथरस गैंगरेप कांड में गुरुवार को ढाई साल बाद एससी-एसटी कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 4 आरोपियों में से सिर्फ एक संदीप ठाकुर को दोषी माना है। जबकि 3 आरोपियों लवकुश सिंह, रामू सिंह और रवि सिंह को बरी कर दिया। अदालत ने संदीप को गैर इरादतन हत्या और एससी-एसटी एक्ट में दोषी माना है। संदीप को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।
4 आरोपियों में से किसी पर भी गैंगरेप का आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। वहीं, पीड़ित पक्ष के वकील ने कहा है, ”वह कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।” इससे पहले, गुरुवार सुबह चारों आरोपियों को पेशी पर कोर्ट लाया गया था। फैसले को देखते हुए कोर्ट में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था।
ढाई साल पहले हुआ था हाथरस कांड
मामला हाथरस के चंदपा क्षेत्र के एक गांव का है। 14 सितंबर 2020 को दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। आरोप गांव के ही चार युवकों पर लगा था। पीड़िता की बेरहमी से जीभ काट दी गई थी। युवती के भाई ने गांव के ही संदीप ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में युवती के बयान के आधार पर 26 सितंबर को तीन अन्य लवकुश सिंह, रामू सिंह और रवि सिंह को भी आरोपी बनाया गया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों का बड़ा प्रदर्शन….19 जिलों में पटरियों पर बैठे हजारों किसान रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित… जाने क्या है मांगे

चंडीगढ़ : किसान मजदूर मोर्चा पंजाब चैप्टर ने 5 दिसंबर, 2025 को पूरे राज्य में रेल रोको विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन पंजाब के 19 जिलों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिणती में गड़बड़ी : 100 की जगह थे बंडल में पांच सौ के थे 140 नोट , 2 कर्मचारी गिरफ्तार

एएम नाथ :  शाहतलाई ।  प्रसिद्ध सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की गिनती के दौरान गड़बड़ी व विश्वासघात का मामला साहमने आने पर बड़सर पुलिस ने मंदिर अधिकारी व तहसीलदार ढटवाल...
article-image
पंजाब

बाइक भिड़ने से एक कि मौत तीन घायल: गढ़शंकर के नंगला गांव के पास हुई दुर्घटना

गढ़शंकर – गढ़शंकर के आनंदपुर साहिब रोड़ पर नंगला गांव के पास मंगलवार को सुबह पांच बजे दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक कि मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो...
Translate »
error: Content is protected !!