बेटे की मौत मामले में पूर्व डीजीपी मुस्तफा और मां-पत्नी, बहन के खिलाफ केस दर्ज – पड़ोसी ने पंचकूला कमिश्नर को दी थी शिकायत : पिता-बहू के अवैध संबंधों का भी दावा

by

पंचकूला  : पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनका परिवार एक गंभीर विवाद में घिर गया है। हरियाणा के पंचकूला में मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी व पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना, उनकी बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ बेटे अकील अख्तर की हत्या और आपराधिक षडयंत्र रचने का मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पंचकूला एमडीसी थाना पुलिस ने पड़ोसी शमशुद्दीन द्वारा दी गई एक शिकायत के आधार पर की है। शमशुद्दीन ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर को दी अपनी शिकायत में बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पुत्रवधू (अकील की पत्नी) के बीच अवैध संबंध थे, और इस साजिश में रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं।

गौरतलब है कि 16 अक्टूबर की देर रात अकील की पंचकूला में मौत हो गई थी। तब परिवार द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि अकील की मौत दवाइयों की ओवरडोज के कारण हुई थी। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब अकील का 27 अगस्त का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में अकील खुद यह कहता दिख रहा है कि उसके परिवार के लोग उसे मारने की साजिश रच रहे हैं। वीडियो में अकील ने अपने पिता और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंधों का भी जिक्र किया था।

इसी वीडियो और पड़ोसी की शिकायत को आधार बनाते हुए पंचकूला एमडीसी थाना पुलिस ने अब मोहम्मद मुस्तफा, रजिया सुल्ताना, उनकी बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 61 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मोटे अनाज से तैयार भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक -DC राघव शर्मा

विकास खण्ड बंगाणा के स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बना रही बाजरे के लड्डू और रागी (मंडल) की बर्फी ऊना, 26 सितम्बर – मोटे अनाज से तैयार किया गया भोजन व मिष्ठान सहित अन्य...
हिमाचल प्रदेश

मां चिंतपूर्णी मंदिर : शनिवार और रविवार को कुल 25 हजार श्रद्धालुओं ने 18 लाख 28 हजार 427 रुपए का नगद चढ़ावा चढ़ाया

ऊना : विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर न्यास के वित्त एवं लेखाधिकारी शम्मी राज द्वारा ने शनिवार और रविवार के चढ़ावे के आंकड़े जारी किए हैं। उन्होंने बताया शनिवार को 10 हजार...
पंजाब

बस के पीछे लटक कर यात्रा करने का मामला संज्ञान में आने पर दसूहा पुलिस ने काटा बस का चालान

दसूहा/होशियारपुर, 7 अक्टूबर :   विद्यार्थियों की ओर से बसों के पीछे लटक कर सफर करने का मामला जिला पुलिस के संज्ञान में आने पर पुलिस की ओर से संबंधित बस के खिलाफ कार्रवाई अमल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यय पर्यवेक्षक ने दूसरी बार किया चुनाव व्यय का निरीक्षण बोले… रोजाना दर्ज करें खर्चे, शैडो ऑब्जरवेशन रजिस्टर से मिलान

राकेश शर्मा । देहरा : व्यय पर्यवेक्षक अल्पेश कुमार त्रिकमलाल परमार (आईआरएस) ने आज वीरवार को एसडीएम ऑफिस देहरा में विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार व्यय की दूसरी बार जांच की। बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!