पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों को जल्द भुगतान के लिए भेजने के निर्देश : हिम आंचल पेंशनर कल्याण संघ ने अधीक्षण अभियंता के समक्ष उठाईं समस्याएं

by

एएम नाथ।  चंबा। हिम आंचल पेंशनर कल्याण संघ की बैठक जिला अध्यक्ष शिव कुमार कोड़ा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग सप्तम वृत्त डलहौजी के कार्यालय में अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर के साथ हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं, विशेषकर लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

चंबा, सलूणी और भरमौर के पेंशनरों की समस्या

संघ के सदस्यों ने बताया कि चंबा, सलूणी और भरमौर क्षेत्रों में कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिल लंबे समय से लंबित हैं। इससे पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन बिलों का जल्द भुगतान करवाने की मांग की।

अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने समस्याओं को सुनते हुए संबंधित लोक निर्माण विभाग मंडलों के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि लंबित मेडिकल बिलों को जल्द सरकार के पास भुगतान के लिए भेजा जाए। उन्होंने कहा कि बजट उपलब्ध होने पर इन बिलों के भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

पेंशन से जुड़े अन्य मामलों की भी समीक्षा

बैठक में भरमौर, पांगी, चंबा और चुवाड़ी लोक निर्माण विभाग मंडलों के अधिशासी अभियंता वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इस दौरान पेंशनरों से जुड़े अन्य लंबित मामलों पर भी चर्चा की गई। अधीक्षण अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा विभिन्न मंडलों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उन पेंशन मामलों की स्थिति की जानकारी भी मांगी गई, जिन्हें महालेखाकार (एजी) कार्यालय भेजा जा चुका है या जो अभी लंबित हैं। इसका उद्देश्य मामलों की प्रगति की समीक्षा कर उनके निपटारे में तेजी लाना है।

संघ ने जताया आभार

बैठक में संघ के सदस्य चमन लाल राणा, रतन चंद, सुरेश कुमार ठाकुर, राजा राम कपूर, बलदेव राम वर्मा, हेम चंद शर्मा, तिलक राज शर्मा, देव राज और रवि कोहली उपस्थित रहे। संघ के सदस्यों ने पेंशनरों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए निर्देश देने पर अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विट : लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें

‘लोकतंत्र के उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बद्दी का औद्योगिक कचरा सतलुज तक पहुंचने का आरोप… चड्ढा ने हिमाचल सरकार को घेरा

बीबीएन क्षेत्र की इंडस्ट्री और सीवेज व्यवस्था पर उठाए सवाल, हिमाचल, हरियाणा व केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग रोपड़, 12 सितंबर। आम आदमी पार्टी के रोपड़ विधायक दिनेश चड्ढा ने हिमाचल प्रदेश...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरोत्री स्कूल को 15 लाख देने की घोषणा : आर.एस. बाली ने अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

नगरोटा बगवां, 14 जून। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने मंगलवार को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

114 ग्राम चरस बरामद : 2 आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ । डमटाल : नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने डमटाल पुलिस थाना के तहत एक्साइज बैरियर के पास दो लोगों से...
Translate »
error: Content is protected !!