सरोत्री स्कूल को 15 लाख देने की घोषणा : आर.एस. बाली ने अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

by

नगरोटा बगवां, 14 जून। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने मंगलवार को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोत्री में अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में नगरोटा बगवां खण्ड के 32 स्कूलों के 670 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
इस मौके में श्री बाली ने सरोत्री स्कूल के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्कूली और ग्रामीण खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। स्कूलों और गांवों में मैदानों के सुधार पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा एक सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण की धुरी होते हैं। खेल का फिटनेस से सीधा नाता है, इसलिए जरूरी है कि युवा खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल बनाने की घोषणा की है। इसे लेकर पहले चरण में प्रदेश में 15 विधानसभा क्षेत्रों में यह स्कूल बनाने को मंजूरी दी गयी है। प्रदेश में पहले चरण में बनने वाले इन 15 स्कूलों में से 8 कांगड़ा जि़ले को मिले हैं। इनमें से एक स्कूल नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के रनूह में बनेगा। उन्होंने कहा कि सीएम के विज़न से कांगड़ा जिला चहुंमुखी विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। ये स्कूल कांगड़ा में शिक्षा के मूलभूत ढांचे को और सुदृढ़ करने के साथ सांस्कृतिक, पुरातन, आधुनिक और तकनीकी नवाचार साथ समग्र शिक्षा का केंद्र बनेंगे।
आर.एस.बाली ने बच्चों से जीवन में लक्ष्य रख कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता, युवा यदि जीवन में अनुशासन, मेहनत, एकाग्रता तथा कभी हार न मानने की वृति के साथ निरंतर प्रयासरत रहें तो उनके लिए कोई भी लक्ष्य असाध्य नहीं है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने को कहा।
इससे पहले, स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम डढवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की विविध गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह चौधरी, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, छात्र-छात्राएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी के विधायकों को निष्कासित कर अपनी सरकार बनाने की कर रही है साज़िश : जयराम ठाकुर

हिमाचल की कांग्रेस सरकार अल्पमत में है, अपनी सरकार बचाने के हथकंडे अपना रहे हैं मुख्यमंत्री , विधायकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या कर रही है सरकार एएम नाथ। शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहनाज गिल ने पिता की पुलिस ने खोली पोल, कहा सिक्योरिटी पाने अपनाया कौन सा हथकंडा : शहनाज गिल के पिता ने कहा कि पुलिस द्वारा उनपर जो भी लगाए आरोप, बेसलेस

बिग बॉस फेम और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पिता संतोख सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें...
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला के 263 युवाओं ने पास किया फिजीकल फिटनेस टैस्ट

ऊना : ऊना के इंदिरा स्टेडियम में चल रही भर्ती रैली में बुधवार को सिरमौर जिला के 2020 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 263 युवाओं ने फिजीकल फिटनेस टैस्ट पास कर लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्तनपान बच्चों को अनेक रोगों से बचाने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता : प्रधानाचार्य रुचि रमेश

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आरकेएमवी में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शिमला, 05 अगस्त – विश्व स्तनपान सप्ताह, 2023 के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय लोंगवुड़ शिमला के संयुक्त तत्वावधान...
Translate »
error: Content is protected !!