पेंशनर 30 सितंबर से पहले जमा करवाएं अपना जीवन प्रमाण पत्र

by

पेंशनर 30 सितंबर से पहले जमा करवाएं अपना जीवन प्रमाण पत्

एएम नाथ। चम्बा
जिला कोषाधिकारी गिरिजा मनकोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कोष कार्यालय चंबा के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों को राज्य वित्त विभाग के दिशा- निर्देशों के अनुरूप वर्ष 2025-26 के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक जिला कोषाधिकारी कार्यालय चंबा या संबंधित उपकोष कार्यालय में जमा करवाना होगा।
गिरिजा मनकोटिया ने बताया कि जो पेंशनर जिला या प्रदेश से बाहर रह रहे हैं या जो पेंशनर किसी कारण बस जिला कोष या उपकोष आने में असमर्थ हैं वे अपना जीवन प्रमाण – पत्र संबंधित राज्य के राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवा कर जिला कोष कार्यालय चंबा को प्रेषित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पेंशन धारक स्वय भी अपना जीवन प्रमाण – पत्र पी०पी० ओ० संख्या तथा आधार संख्या आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण वेबसाइट के माध्यम से या घर बैठे मोबाइल से जीवन प्रमाण – पत्र फेस एप के माध्यम से सत्यापित करवा कर इसकी हार्ड कॉपी जिला कोषाधिकारी चंबा को भेज सकते हैं।
उन्होंने समस्त पेंशनरों से अपील करते हुए कहा कि वे उपरोक्त अवधि के दौरान दर्शाए गए किसी भी माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र जिला कोष या संबंधित उपकोष कार्यालय में जमा करवायें ताकि उन्हें पेंशन से संबंधित भुगतान में किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष 28 नवंबर को आपदा प्रभावितों को वितरित करेंगे राहत पैकेज :

चंबा, 24 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 28 नवंबर को चंबा में आपदा प्रभावित लोगों को विशेष राहत पैकेज वितरित करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दशहरा से पहले बजयंत्रियों को मिलेगा नजराना, आई-कार्ड भी बनेंगे

बजयंत्रियों के सम्मान में दशहरा कमेटी का बड़ा फैसला, पहले ही मिलेगा नजराना घर लौटते समय परिवार के लिए खरीद सकेंगे सामान, उत्सव से पहले मिलेगा नजराना एएम नाथ। कुल्लू : अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गाड़ी पर फ्लैग रॉड लगाना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर को मंडी कोर्ट ने 10 जुलाई को कोर्ट में कर लिया तलब

मंडी।: गाड़ी पर अवैध रूप से फ्लैग रॉड लगाने और पुलिस चेकिंग के दौरान वाहन को मौके से भगा ले जाने कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंडी की अदालत ने जिला कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थाने में पेन ड्राइव फॉर्मेट हो रही थी तो उसे कौन करवा रहा था फॉर्मेट : जयराम ठाकुर

विमल नेगी की मौत के मामले जो तथ्य सामने आए हैं वह हैरान करने वाले मुख्यमंत्री सदन में विमल नेगी को न्याय देने का आश्वाशन दे रहे थे और थानें में पेनड्राइव फॉर्मेट हो...
Translate »
error: Content is protected !!