पेट्रॉल व डिज़ल पम्पों पर पेट्रॉलियम उत्पादों की न्यूनतम रिजर्व क्षमता रखने हेतू जारी किए आदेश : जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा

by
ऊना, 2 जनवरी – ट्रक ऑप्रेटरों की हड़ताल के चलते जिला ऊना में पिछले दो दिनों से पेट्रॉलियम उत्पादों के स्त्रोतों की आपूर्ति बाधित हुई है जिसके कारण पेट्रॉलियम उत्पादों की उपलब्धता आवश्यकता के अनुसार नहीं हो रही है। इसी कारण जिला के विभिन्न पेट्रॉल पम्पों पर पेट्रॉलियम उत्पादों में कमी की संभावना हो सकती है।
इस संबंध में जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी रोकथाम ऑर्डर 1977 को मध्यनज़र रखते हुए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जिला के सभी पेट्रॉल पम्प ऑप्रेटरों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए न्यूनतम रिजर्व पेट्रॉलियम उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि 25 हज़ार या इससे अधिक क्षमता वाले पेट्रॉल व डिज़ल पम्पों पर आपात परिस्थितियों के लिए 3 हज़ार डिज़ल और 2 हज़ार पेट्रॉल न्यूनतम रिजर्व रखने को कहा है। इसके अलावा 25 हज़ार से कम क्षमता वाले डिज़ल व पेट्रॉल पम्पों पर 2 हज़ार डिज़ल और 1 हज़ार पेट्रॉल की क्षमता को एमजेंसी के लिए न्यूनतम रिजर्व रखने के आदेश जारी किए हैं।
जिला दंड़ाधिकारी ने पम्प ऑप्रेटरों को आदेश दिए हैं कि वे एक समय पर केवल 10 लीटर तक ही तेल भरने की अनुमति होगी। यदि कोई वाहन मालिक इससे ज्यादा तेल भरने के लिए कहता है तो उसे संबंधित एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को वाहन के टैंक के अलावा किसी भी अन्य कंटेनर में तेल नहीं दिया जाएगा। राघव शर्मा ने कहा कि आपातकालीन वाहन जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड या अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले वाहनों, पब्लिक ट्रांस्पोर्ट वाहनों को तेल भरने में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी डीलर को पेट्रॉल व डीज़ल की जमाखोरी व कालाबाजारी करने की अनुमति नही होगी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा करता कोई पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कानून के अुनसार कार्रवाई अमल में जाई जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्कूल के छात्रों ने हिम गौरव आई टी आई का किया भ्रमण

सन्तोषगढ़ : सरकारी वरष्ठि माध्यमिक पाठशाला सन्तोषगढ़ (लड़के) के छात्रों ने सन्तोषगढ़ स्थित भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत हिम गौरव आईटीआई का अपने अध्यापकों सहित वर्कशॉपों का दौरा किया तथा हिम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली में भूमि प्रशासन में आधुनिक प्रौद्योगिकियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

एएम नाथ। कुल्लू, 21 नवंबर :- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग तथा हिमाचल प्रदेश भू-अभिलेख विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारत में भूमि प्रशासन में आधुनिक प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर आधारित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में रोड सेफ्टी जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना 14 मार्च: रोड सेफ्टी अभियान के तहत आज आईटीआई ऊना में एक दिवसीय रोड सेफ्टी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 13 दिन के लिए बढ़ाया : केजरीवाल को 20 मई तक तिहाड़ जेल में रहना होगा

नई दिल्ली : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 13 और दिन के लिए बढ़ा दिया है। यानी निचली अदालत के इस फैसले के मुताबिक, सीएम केजरीवाल को...
Translate »
error: Content is protected !!