देव श्री हुरंग नारायण व देव श्री पशाकोट को दिया लघु शिवरात्रि में शामिल होने का निमंत्रण

by
जोगिन्दर नगर, 25 मार्च। चौहार घाटी के बड़ा देव श्री हुरंग नारायण तथा पहाड़ी बजीर देव श्री पशाकोट को निमंत्रण देने के लिए जोगिंदर नगर मेला समिति की ओर से तहसीलदार लड़भड़ोल डॉ. मुकुल शर्मा आज चौहार घाटी की तरसवाण पंचायत के धरमेहड़ गांव पहुंचे। उन्होंने बड़ा देव श्री हुरंग नारायण तथा देव श्री पशाकोट को आगामी 1 से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।May be an image of one or more people, people smiling and temple
दोनों देवताओं के कारदारों ने तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा व उनके साथ उपस्थित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को बड़ा देव श्री हुरंग नारायण तथा देव श्री पशाकोट के आशीर्वाद स्वरूप चादर भेंट कर सम्मानित किया।
जोगिन्दर नगर के इस ऐतिहासिक व प्राचीन राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला का शुभांरभ चौहारघाटी के बड़ा देव श्री हुरंग नारायण व देव श्री पशाकोट के आगमन से ही माना जाता है। मेले का शुभारंभ एक अप्रैल को बड़ा देव श्री हुरंग नारायण तथा देव श्री पशाकोट के नेतृत्व में निकलने वाली देवी-देवताओं की भव्य जलेब के साथ होता है। इस मेला में चौहार घाटी सहित अन्य क्षेत्रों से लगभग एक सौ से अधिक देवी-देवता अपना आशीर्वाद देने के लिए जोगिन्दर नगर पहुंचते हैं।
इस अवसर पर कानूनगो राज कुमार व प्रचार सहायक देव राज भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पेंशनरों के योगदान को किया नमन… कहा, कर्मचारियों एवं पेंशनरों के एरियर पर कुल 2,155 करोड़ रुपये खर्च

मुख्यमंत्री ने पेंशनरों के योगदान को किया नमन कहा, कर्मचारियों एवं पेंशनरों के एरियर पर कुल 2,155 करोड़ रुपये खर् एएम नाथ। बिलासपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स दिवस के अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रबंधन पर जागरुकता के लिए बच्चों, युवाओं और अन्य लोगों ने लगाई दौड़ : डीडीएमए ने ‘समर्थ-2025’ जागरुकता अभियान के तहत आयोजित की प्रतियोगिताएं

एएम नाथ। हमीरपुर 14 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर ‘समर्थ-2025’ जागरुकता अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर ने मंगलवार सुबह चार अलग-अलग आयु वर्गों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए कड़े फैसले लेने पढ़ेंगे : पूरे प्रदेश की व्यवस्था चरमरा जाती अगर900 संस्थान खोल देते

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए जो कड़े फैसले लेने पढ़ेंगे, सरकार वो कड़े फैसले लेगी। राज्य सरकार अपने एनपीएस कर्मचारियों को ओपीएस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुकान में था पेट्रोल, लगी आग, कर आई चपेट में

भरमौर : दुकान मे पेट्रोल रखा था उसके कारण आग लगी। पुराना बस अड्डा भरमौर के पुराने बस स्टैंड में जब दुकान में भड़की आग, चपेट में आई कार को देखने उमड़े लोग। Share     
Translate »
error: Content is protected !!