पेट्रोल पंप से दस हजार रुपए लूटने वाले लुटेरे गिरफ्तार

by

11 जून को 1 सो रुपये का पेट्रोल भराने के बाद पैसे लूटने की घटना।
गढ़शंकर -गढ़शंकर होशियारपुर रोड पर स्तिथ बजाज फ्यूल स्टेशन से सौ रुपये का पेट्रोल भराने आए बाइक सवार तीन युवकों ने जाते समय सेल्समैन से दस हजार रुपये लूटकर ले जाने वाले लूटेरों को गढ़शंकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया कि 11 जून को बाइक सवारों द्वारा सौ रुपये का पेट्रोल भराने के बाद सेल्समैन हनी चुंबर के पैसे मांगने पर बाइक सवार युवकों ने दातर से घायल कर उससे दस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे और लूट की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। हाथापाई के दौरान लूटेरो के मुँह पर बांधे कपड़े उतर गए थे और सेल्समैन ने उन्हें पहचान लिया था। उन्होंने बताया कि दो लूटेरे गिरफ्तार कर लिए गए हैं और एक फरार है गिरफ्तार किए गए लूटेरो की पहचान नरेशकुमार उर्फ नेश पुत्र मंगल सिंह व हरप्रीत सिंह उर्फ गोनी पुत्र सुरिंदर सिंह वासी स्तनोर है और फरार लूटेरा विपन कुमार भी स्तनोर गांव का है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पंजाब में 3 दिन रहेंगी छुट्टियां : स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे

चंडीगढ़: दिवाली के त्योहार के बाद इस महीने में कई छुट्टियां आने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार 15, 16 और 17 नवंबर को छुट्टियां रहेंगी। पंजाब सरकार की ओर से जारी सालाना सूची में...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का एम.कॉम. चौथे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एम.कॉम. चौथे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. कंवर कुलवंत सिंह ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित...
article-image
Uncategorized , पंजाब , समाचार

53.3 प्रतिशत वोटिंग जालंधर लोकसभा उपचुनाव में : सबसे ज्यादा 57% वोटिंग शाहकोट और सबसे कम 48.5% जालंधर कैंट में

जालंधर: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में 53.3 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा 57% वोटिंग शाहकोट और सबसे कम 48.5% जालंधर कैंट में हुई।करतारपुर में 54.7%, जालंधर वेस्ट में 55.7%, फिल्लौर में 55%, नकोदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80 प्रतिशत रोजगार हिमाचलियों के लिए औद्योगिक इकाइयों में सुनिश्चित करेगी सरकारः उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

रोहित भदसाली। शिमला : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार सभी औद्योगिक, विद्युत और पर्यटन इकाइयों में हिमाचलियों को रोजगार सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!