पेड़ों की कमी से होता है वातावरण आसंतुलित : तलवाड़

by

ग्राम पंचायत बस्सी गुलाम हुसैन ने 5000 वृक्ष लगाने का लिया संकल्प

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हमारे धार्मिक गुरुओं धार्मिक ग्रंथो ने हमें कुदरत की दी हुई अनमोल चीज जैसे पानी, जलवायु, धरती एवं पेड़ों की सदैव रक्षा करने की शिक्षा दी है पर इंसान ने अपने भौतिक फायदे के लिए समय-समय पर इन सभी चीजों को नुकसान पहुंचा है जिसके चलते आज वातावरण असंतुलित हो चुका है और इंसानी जिंदगी के लिए खतरा बन चुका है।

उपरोक्त शब्द शिरोमणि अकाली दल के कोमी उप प्रधान संजीव तलवार ने ग्राम पंचायत बस्सी गुलाम हुसैन द्वारा स्वामी बसंत गिरी महाराज की बरसी से 5000 पौधे लगाने के संकल्प की शुरुआत करते हुए कहे।
तलवाड ने कहां की बस्सी गुलाम हुसैन की नौजवान पंचायत ने राजनीतिक कार्यों को दरकिनार कर सामाजिक कार्य करने का जो बीड़ा उठाया है उसे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी उन्होंने कहा संपूर्ण विकास तभी संभव हो पता है जब हर पहलू पर कार्य किया जाए। इस मौके सरपंच सुखजिंदर सिंह ने बताया की सभी नौजवान साथियों ने संकल्प लिया है कि अपने 5 साल के कार्यकाल में संजीव तलवाड की मदद से लगभग 5000 आयुर्वेदिक पौधे लगाए जाएंगे जिससे वातावरण के साथ-साथ इंसानों के लिए औषधियां भी प्राप्त हो सके । उन्होंने कहा वह आने वाले समय में गांव वासियों को भी इस कार्य में योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे इस मौके पर बलवीर सिंह फौजी पंच सुरजीत सिंह , पंच मनजीत सिंह, पंच प्रवीण, सैनी दीपक मनजीत कुमार जतन सैनी ईशान तनिष्क राजवीर आदि भी उपस्थित थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी के भाजपा में जाने की अटकलें तेज : सांसद तिवारी के इन अटकलों को बताया बेबुनियाद

चंडीगढ़ : लंबे समय से आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी के भाजपा में जाने की चल रही अटकलें लोक सभा चुनाव निकट आने चलते तेज हो गई है। हालांकि सांसद मनीष तिवारी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के चंद घंटे पहले : 15 बार चाकूओं से हमला कर जिम ट्रेनर बेटे को पिता ने मौत के घाट उतारा : 7 साल पहले किए अपमान का खूनी इंतकाम

नई दिल्ली  :  दक्षिण दिल्ली में एक चौकाने वाली घटना सामने आयी हैं। एक जिम ट्रेनर की शादी के जश्न के बीच ही उसकी हत्या कर दी गयी। 15 बार चाकूओं से हमला करके...
Translate »
error: Content is protected !!