जिले के विभिन्न बैंकों ने कर्जा योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत मार्च 2025 तक दिए 9278.90 करोड़ रुपए के कर्जेः निकास कुमार

by

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जिला सलाहकार कमेटी और जिला स्तरीय समीक्षा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार की अध्यक्षता में जिले की लीड बैंक पंजाब नैशनल बैंक की तरफ से जिले की बैंकों की कारगुजारी का जायजा लेने संबंधी जिला सलाहकार कमेटी और जिला स्तरीय समीक्षा कमेटी की मीटिंग हुई। बैठक में जिला लीड बैंक के चीफ मैनेजर चेतन जोशी, एलडीओ आरबीआई मनु भारद्वाज डीडीएम नाबार्ड रजन छाबड़ा, अलग-अलग बैंकों के प्रतिनिध व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले के विभिन्न बैंकों की ओऱ से कर्जा योजना वर्ष 2024-25 के तहत मार्च 2025 तक कुल 9278.90 करोड़ रुपए के कर्जे दिए गए जबकि लक्ष्य 13388.56 करोड़ रुपए का था। इसमें से प्राथमिकता सैक्टर को 5998.22 करोड़ रुपए के कर्जे दिए गए जबकि गैर प्राथमिकता क्षेत्र में 3280.68 करोड़ रुपए के कर्जे दिए गए। प्राथमिकता क्षेत्र में 3371.28 करोड़ रुपए खेती-बाड़ी के लिए, 2458.97 करोड़ रुपए गैर कृषि क्षेत्र के लिए और 166.10 करोड़ रुपए अन्य प्राथमिकता सैक्टर को कर्जे के तौर दिए गए।

निकास कुमार ने सीडी रेशो बढ़ाने की जरूरत के संबंध में बात करते हुए बैंकों को इस दिशा की तरफ ध्यान देने के लिए कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग खास तौर पर पढ़े-लिखे बेरोजगार नवयुवक तथा समाज के कमजोर वर्गों के लोग़ कर्जे प्राप्त करके आर्थिक धंधे शुरू कर अपने जीवन स्तर को और ऊंचा उठा सके।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बैंकों को अधिक से अधिक स्व सहायता समूहों को ऋण प्रदान करने पर जोर दिया । उन्होंने बैंकों को अलग-अलग स्कीमों के बारे में लोगों को जानकारी देने तथा कृषि व लघु उद्योग, सेवा क्षेत्र, सरकारी प्रोग्रामों जैसे कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन प्रोग्राम, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि, डेयरी टाई-अप योजना अधीन कर्जे देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए भी कहा। उन्होंने बैंकों को कहा की डीआरआई स्कीम में अधिक से अधिक गरीब लोगों को कर्जा दिया जाए ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके और उनका जीवन स्तर ऊंचा हो सके। उन्होंने बैंकों को जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अधीन ज्यादा से ज्यादा गरीब लोगों का बीमा किया जाए।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला होशियारपुर में बैंकों में जमा राशि जो कि मार्च 2024 में 44422 करोड़ रुपए थी, मार्च 2025 में बढ़कर 47756 करोड़ रुपए हो गई। इसी तरह बैंकों द्वारा दिए गए कुल कर्जे की राशि जो मार्च 2024 में 13369 करोड़ रुपए थी, मार्च 2025 में 13320 करोड़ रुपए हो गई। उन्होंने बैंक अधिकारियों से अनुरोध किया कि नए उद्यमियों को अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें ताकि जिले में नए उद्योग लग सकें और लोगों को रोजगार के ज्यादा अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने जिला प्रशासन का बैंकों को अधिक से अधिक सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। बैठक में जिला उद्योग विभाग, एस. आर. एल एम /एन. यू.एल.एम आदि के अधिकारी और सभी बैंकों के डीसीओ शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पवन भंमियां का स्व: जुगिंदर सिंह कंवल मेमोरियल अवार्ड से सम्मान 

गढ़शंकर,  28 अक्तूबर : दोआबा साहित्य सभा लधाना झिक्का द्वारा एक कवि दरबार का आयोजन किया जिसमें पंजाब के प्रसिद्ध कवियों ने भाग लिया। इस मौके कवियों ने भ्रूण हत्या और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों...
article-image
पंजाब

पंजाब के CM आवास के सामने की सड़क को आम लोगों के लिए खोलने का हाईकोर्ट ने दिया आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को 1 मई से प्रयोगात्मक आधार पर पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास के सामने नया गांव रोड खोलकर यातायात...
article-image
पंजाब

फाजिल्का में पाकिस्तान से आया आरडीएक्स बरामद, ड्रोन के जरिए हुई थी डिलीवरी

पंजाब में पाकिस्तान से हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. गुरुवार को राज्य के फाजिल्का में बीएसएफ ने एक किलो आरडीएक्स (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया. दरअसल,...
article-image
पंजाब

सीनियर कांग्रेसी नेता पवन दीवान नगर काउंसिल जगराओं के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त

लुधियाना, 6 मई: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य में आगामी नगर काउंसिल चुनावों के मद्देनज़र नगर काउंसिल जगराओं के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन...
Translate »
error: Content is protected !!