पेयजल व स्वच्छता विभाग भारत सरकार की टीम ने कैटल पाउंड फलाही का किया दौरा : कैटल पाउंड में बन रहे गोबर गैस प्लांट का लिया जायजा

by

होशियारपुर, 20 सितंबर: स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज सरकारी कैटल पाउंड फलाही में पेयजल व स्वच्छता विभाग भारत सरकार की टीम ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कैटल पाउंड में बन रहे गोबर गैस प्लांट का निरीक्षण किया और जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग को इस कार्य को जल्द से जल्द मुकम्मल करने के निर्देश दिए।
इस दौरान पेयजल व स्वच्छता विभाग भारत सरकार से रजनीश शर्मा, जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग पंजाब से सिव्या शर्मा ने कैटल पाउंड में पौधारोपण भी किया। एस.डी.ओ नवनीत जिंदल ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में 2 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के अंर्तगत जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग की ओर से इस पखवाड़े में अलग-अलग गतिविधियां करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव वासियों को ठोस व तरल कूड़े के प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें ठोस व तरल कूड़ा प्रबंधन प्लांटों को सुचारु ढंग से चलाने के लिए सहयोग देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा इस पखवाड़े के दौरान अधिक से अधिक गांवों को ओ.डी.एफ से ओ.डी.एफ प्लस बनाने का प्रयास करने के लिए इस प्रोग्राम को हर गांव में पहुंचाया जा रहा है।
इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन विभाग डा. हारुन रतन, नोडल अधिकारी कैटल पाउंड फलाही डा. मनमोहन सिंह दर्दी, सरपंच सुरजीत लाल, वैटनरी अधिकारी डा. चंदप्रीत, लक्ष्मी नारायण, एस.डी.ओ नवनीत कुमार जिंदल, जे.ई गुरबिंदर सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौत, मामला दर्ज , ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार

गढ़शंकर (होशियारपुर) गढ़शंकर-नंगल रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाते हुए 65 वर्षीय साइकिल सवार को कुचल दिया I जिससे साइकल सवार की मौके पर मौत हो गई I इस दौरान मौके...
article-image
पंजाब , समाचार

तीन और टोल प्लाज़े नंगल शहीदां, मानगढ़ और मजारी टोल मुख्यमंत्री ने करवाए बंद : लोगों की जेबें कंपनी को लुटाने के लिए सुखबीर बादल, प्रताप बाजवा और परमिन्दर ढींडसा से माँगा जवाब

होशियारपुर : 15 फरवरीः आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के तीन और टोल प्लाज़े बंद करवाने के मौके पर अकाली-भाजपा गठजोड़ और कांग्रेस पार्टियों...
article-image
पंजाब

रक्तदान कर और पोदारोपण कर आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने अपना जन्मदिन मनाया

गढ़शंकर : आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने अपना जन्मदिन बीडीसी नवांशहर में रक्तदान कर मनाया । इस मौके पर सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर कुमार, सोसायटी पंजाब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से विशेष मुलाकात : श्री आनंदपुर साहिब तथा श्री अमृतसर साहिब को रेल लिंक से जोड़ा जाये : पूर्व सांसद खन्ना

दो महान ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों को रेल लिंक से जोड़ने पर श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा   खन्ना होशियारपुर 08 जुलाई  : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से...
Translate »
error: Content is protected !!