पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले हुए खुलासे : किसान शुभकरण सिंह की खोपड़ी में मिली मैटल पैलेट, सिर से जो छर्रे मिले, पुलिस को सौंप दिया

by

चंडीगढ़ : किसानों के दिल्ली चलो मार्च के दौरान खनौरी बॉर्डर पर पिछले हफ्ते हरियाणा पुलिस के झड़प के दौरान किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई. पंजाब पुलिस ने इस केस में हत्या का मामला दर्ज किया गया। शुभकरण सिंह का पोस्टमार्टम कर लिया गया है जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया कि उसकी मौत बंदूक से चोट लगने के कारण हुई । इसके साथ ही उसके सिर में बाहरी तत्व भी पाए गए। पोस्टमार्टम से पहले शुभकरण सिंह का सीटी स्कैन भी किया गया था जिसमें उसके सिर में छर्रे भी पाए गए। पिछले हफ्ते पटियाला के अस्पतालों से जारी की गई मेडिकल लीगल रिपोर्ट्स में कहा गया कि पुलिस कार्रवाई में घायल हुए कई प्रदर्शनकारियों के ऊपरी शरीर पर छर्रों के घाव पाए गए थे।

खोपड़ी के पिछले हिस्से पर मिले चोट के निशान :    खोपड़ी के सबसे पिछले हिस्से पर चोट का निशान पाया गया और यह भी पता चला कि उसके शरीर के किसी अन्य हिस्से पर चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट पटियाला पुलिस को सौंप दी है और ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही शुभकरण सिंह के सिर से जो छर्रे मिले उन्हें भी पुलिस को सौंप दिया गया है और कहा गया है कि इस्तेमाल किए गए हथियार की प्रकृति का पता लगाने के लिए इन्हें बैलिस्टिक विशेषज्ञों के पास भेजा जा सकता है।

शुभकरण सिंह का किया गया अंतिम संस्कार :  शुभकरण सिंह का गुरुवार (29 फरवरी) को अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रदर्शनकारी किसानों और उसके परिवार ने शुरू में अधिकारियों को पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं दी। उनकी मांग थी कि उनकी मौत के लिए पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए और पीड़ित को “शहीद का दर्जा” दिया जाए।

केंद्र सरकार से सभी फसलों के लिए एमएसपी पर एक कानून बनाने की मांग करते हुए हजारों किसान दो सप्ताह से अधिक समय से पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज में करवाचौथ पर मेहँदी मुकाबले का आयोजन 

होशियारपुर : 20 अक्टूबर :  बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों द्वारा संचालित बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ गल्र्ज कालेज जेजों में ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में करवाचौथ के उपलक्ष्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पहलगाम का लिया बदला : हमें सैना पर गर्व , पकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार के हर कदम के हम साथ : हरपुरा , बोपाराय

गढ़शंकर :  भारतीय सैना द्वारा गत रात्रि ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पहलगाम में 26 निर्दोष टूरिस्टों की हत्या को घिनौनी घटना का बदला लेने पर सैना की कार्रवाई को सही करार...
article-image
पंजाब

BSP Scores Major Blow to

Hoshiarpur/May 24 /Daljeet Ajnoha :  The Bahujan Samaj Party (BSP) delivered a significant setback to the Aam Aadmi Party (AAP) and the Congress in the Chabbewal constituency as large numbers of youth switched allegiance...
article-image
पंजाब

पंजाब में ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ की शुरुआत : पंजाब में महिलाओं के लिए 1000 से 1500 रुपये तक की मासिक वित्तीय सहायता

आदमपुर: बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस पर, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण योजना का उद्घाटन किया है। इस योजना के तहत, राज्य की महिलाएं 1000 से...
Translate »
error: Content is protected !!