प्याज की आड़ में नशा तस्करी : अंबाला पुलिस ने पंजाब के शख्स को गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया

by

अंबाला:  प्याज की आड़ में नशा तस्करी करते हुए अंबाला पुलिस ने पंजाब के शख्स को गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। हरियाणा के अंबाला में CIA-1 की टीम ने नशे की बड़ी खेप के साथ ट्रक ड्राइवर को काबू किया है। उसके कब्जे से साढ़े 18 किलो चुरापोस्त बरामद किया गया है। ट्रक में प्याज भरा हुआ था जिसकी आड़ में यह सारा खेल खेला जा रहा था।

CIA-1 आरोपी को गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अंबाला की CIA-1 की टीम बीती रात अंबाला-हिसार रोड पर नडयानी मोड के पास गश्त पर तैनात थी। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि मोहाली के गांव खेड़ा निवासी ट्रक ड्राइवर जसविंदर सिंह चुरापोस्त का नशा करना का आदी है।

आरोपी थोड़ी देर बाद नेशनल हाईवे-152D से अपना ट्रक लेकर (PB 13 AR – 1307) अंबाला सिटी की तरफ जाएगा। आरोपी के पास आज भी भारी मात्रा में चुरा पोस्त है। CIA-1 ने नग्गल के पास नाकाबंदी की। पुलिस ने रात करीब 12 बजे अंबाला-हिसार हाईवे पर एक ट्रक को पकड़ा।

पुलिस ने तलाशी लेने पर ट्रक के कैबिन से प्लास्टिक का कट्टा बरामद हुआ, जिसमें साढ़े 18 किलो चुरापोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार करने के साथ-साथ ट्रक को भी कब्जे में लिया। आरोपी के खिलाफ नग्गल थाने में धारा 15-61-85 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क हादसे में 9 लोगों की दुखद मौत, कई जख्मी : शादी से लौट रहे वाहन का टायर फटा

फिरोजपुर  : पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फिरोजपुर मार्ग पर गुरुहरसहाय...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने बढ़ाई पूर्व मंत्री गिलजियां की मुश्किलें :

गिलजियां अग्रिम जमानत के लिए लोअर कोर्ट जाएं : हाईकोर्ट चंडीगढ़ : हाईकोर्ट की तरफ से पूर्व कांग्रेसी मंत्री संगत सिंह गिलजियां को कोई राहत न मिलने पर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वर्णनीय...
article-image
पंजाब

19 साल बाद इंसाफ : हार्ट सर्जरी का खर्च वापस, आपात स्थिति में निजी अस्पताल में एआईआईएमएस रेट लागू नहीं

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में पंजाब सरकार की अपील खारिज करते हुए एक सरकारी शिक्षक को 19 साल पुराने चिकित्सा प्रतिपूर्ति विवाद में पूरी राहत दे दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!