19 साल बाद इंसाफ : हार्ट सर्जरी का खर्च वापस, आपात स्थिति में निजी अस्पताल में एआईआईएमएस रेट लागू नहीं

by

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में पंजाब सरकार की अपील खारिज करते हुए एक सरकारी शिक्षक को 19 साल पुराने चिकित्सा प्रतिपूर्ति विवाद में पूरी राहत दे दी है।

जस्टिस सुदीप्ति शर्मा ने अपने फैसले में जिला जज, मानसा के वर्ष 2006 के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें शिक्षक भूपिंदर सिंह को दिल की आपात सर्जरी पर हुए पूरे खर्च की प्रतिपूर्ति का अधिकार दिया गया था।

भूपिंदर सिंह, जो वर्ष 2002 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, फूस मंडी, मानसा में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे, को नवंबर 2002 में गंभीर हृदय रोग के चलते एंजियोग्राफी के बाद ओपन हार्ट सर्जरी की तत्काल आवश्यकता बताई गई। सरकारी प्रक्रिया के तहत उन्हें नई दिल्ली स्थित एस्कार्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर रेफर किया गया, जहां 18 से 30 नवंबर 2002 के बीच उनकी कोरोनरी आर्टरी बाइपास सर्जरी हुई।

सरकार के फैसले को बताया गलत

इस दौरान उनका कुल चिकित्सा खर्च 2,20,677 रुपये तथा अतिरिक्त 11,000 रुपये आया। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एस्कार्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 1991 में जारी पत्र के तहत ओपन हार्ट सर्जरी के लिए मान्यता प्राप्त अस्पताल है। इसी सूची में क्रिश्चियन मेडिकल कॉालेज, लुधियाना तथा अपोलो हास्पिटल, मद्रास का नाम भी शामिल था। ऐसे में सरकार द्वारा यह तर्क देना कि बिलों को केवल एआईआईएमएस दरों तक सीमित किया जाना चाहिए, पूरी तरह से गलत और अवैध है।

कोर्ट ने कहा कि जब किसी सरकारी कर्मचारी को सरकारी माध्यम से, जीवन-रक्षक आपात स्थिति में, किसी मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में रेफर किया गया हो, तो उसकी चिकित्सा प्रतिपूर्ति को एआईआईएमएस की दरों तक सीमित नहीं किया जा सकता। अदालत ने पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन द्वारा जारी रेफरल दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि मामला अत्यंत गंभीर था और इसमें देरी जीवन के लिए खतरा बन सकती थी।

कोर्ट ने 1995 के सरकारी निर्देशों का किया उल्लेख

कोर्ट ने 1995 के सरकारी निर्देशों का भी उल्लेख किया, जिनमें स्पष्ट किया गया है कि जानलेवा आपात परिस्थितियों में चिकित्सा बोर्ड की पूर्व अनुमति आवश्यक नहीं होती।फैसले में कोर्ट ने मामले में हुई असामान्य देरी पर भी कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ऐसे मामलों का 19 वर्षों बाद निपटारा होना अत्यंत पीड़ादायक है।

वर्ष 2002 से यह व्यक्ति अपने वैध प्रतिपूर्ति के लिए भटक रहा था, जिसे तत्काल हल किया जाना चाहिए था। अदालत ने सरकार को चिकित्सा प्रतिपूर्ति नीतियों में अधिक मानवीय और उदार दृष्टिकोण अपनाने की भी सलाह दी। न्यायालय ने कहा, दर्द और संकट की स्थिति में कोई भी व्यक्ति अस्पताल चुनाव की स्थिति में नहीं होता। वह केवल अपने जीवन को बचाने के लिए निकटतम और उपलब्ध सुविधा की ओर भागता है। ऐसे में सरकार को कठोर नहीं, बल्कि सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी महज तीन सीटों पर सिमटने के बाद : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि जनसेवा और विकास कार्य जारी रहेंगे, ट्वीट का अंत “आबाद रहो जिंदाबाद रहो” के साथ किया

चंडीगढ़  :  लोकसभा चुनाव 2024 में दिन रात एक करने के बाजवूद पंजाब की सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी महज तीन सीटों हासिल कर सकी। इस चुनाव परिणाम के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी सुमित उर्फ क्लच गिरफ्तार

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 18 मई  : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-39 पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित समर कैंप यादगार बना

गढ़शंकर, 30 जून : शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा बच्चों को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से 5 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के ग्राउंड...
article-image
पंजाब

IK Gujral Punjab Technical University

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan. 23 : IK Gujral Punjab Technical University (IKGPTU) Hoshiarpur Campus marked National Youth Day and the festival of Basant Panchami under the chairmanship of the university’s honourable Vice-Chancellor, Prof. (Dr.) Sushil Mittal,...
Translate »
error: Content is protected !!