21 साल के युवक की छाती में मारी 3 गोली : बदमाशों ने कार घेरकर किया हमला

by

तरनतारन : तरनतारन में दिन-दहाड़े गोलियां मारकर 21 साल के नौजवान की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग कारों और बाइकों पर सवार होकर नौजवान की कार को घेरने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही कार रुकी, हमलावरों ने पहले तेजधार हथियारों से हमला किया और उसके बाद गोलियां चला दीं।

नौजवान के छाती में 3 गोलियां लगीं, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह घटना लड़की के साथ छेड़छाड़ की रंजिश के चलते अंजाम दी गई. पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि नौजवान का दोस्त ही उसको घर से साथ लेकर गया था। इस दौरान रास्ते में लड़की के भाई ने अपने साथियों समेत नौजवान को घेर लिया. पहले कार पर तेजधार हथियारों से हमला कर के तोड़-फोड़ की गई और फिर फायरिंग कर दी गई. मृतक की पहचान गांव 21 साल के सुरसिंह निवासी राणा सिंह के तौर पर हुई है।

2 साल पुरानी लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला : जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार दोपहर 1 से 2 बजे के दौरान हुई. बताया जा रहा है कि राणा सिंह पर उसके ही गांव की एक लड़की की ओर से 2 साल पहले छेड़छाड़ के दोष लगाए गए थे. इस मामले को लेकर लड़की के भाई और राणा सिंह के दरमियान पहले भी झगड़ा हो चुका था, जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई। मृतक के भाई हरप्रीत सिंह ने बताया कि राणा सिंह का दोस्त साजन उसको साजिश के तहत अपने साथ लेकर गया था. इसके बाद राह में ही दोषियों की ओर से उस पर हमला कर दिया गया. उनका कहना है कि दोषियों ने राणा को फोन कर के पहले हुए झगड़े को लेकर मुलाकात का समय भी तय किया था।

दोषियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना तरनतारन की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस की ओर से मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश मुहिम शुरू कर दी गई है।

इस मामले की जांच डीएसपी अतुल सोनी की देख-रेख के तहत की जा रही है, ताकि सभी दोषियों की पहचान कर के उनके खिलाफ कानून अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने सकरी और बिलासपुर में सुनी जनसमस्याएं – रोजमर्रा की समस्याओं का घर द्वार पर निपटारा उनकी प्राथमिकता : कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : तलवाड़ा –    देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर आज सोमवार को ग्राम पंचायत सकरी और बिलासपुर में जाकर लोगों से मिलीं तथा उनको पेश आ रही समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए...
article-image
पंजाब

वैक्सीनेशन ना होने के कारण इलाके के लोग हो रहे हैं परेशान: भूलेवाल राठां

गढ़शंकर : शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भूलेवाल राठां ने आज पार्टी की स्थानीय लीडरशिप के साथ सिविल हस्पताल गढ़शंकर का दौरा कर के पिछले 1 सप्ताह से...
article-image
पंजाब

पंजाब की माॅडल की अश्लील वीडियो वायरल : ड्रग्स के धंधे से शामिल होने से मना किया तो पति ने अश्लील वीडियो बना वायरल की …माॅडल के गंभीर आरोप

चंडीगढ़ । पंजाब की एक मॉडल ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने ड्रग्स के धंधे में शामिल होने से मना किया तो पति ने नशीला पदार्थ पिलाकर बिना सहमति...
article-image
पंजाब

नशा छोड़कर अपने परिवार का सहारा बने नौजवान ने दूसरों को भी नशे की लत त्यागने की अपील की

साकेत नशा मुक्ति और ज़िला पुनर्वास केंद्र के इलाज ने किया तंदरुस्त पटियाला: बुरी संगत में फंसकर नशों का शिकार हुए नौजवान की ज़िंदगी पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ने बदल दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!