प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लंगर सेवा का आयोजन

by
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने हाथों मरीजों, तीमारदारों को भोजन परोसा, फल वितरित किए
रोहित भदसाली। ऊना, 30 सितंबर. प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के उपलक्ष्य पर सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लंगर सेवा का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के पति प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत की और उन्होंने स्वयं अपने हाथों से मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल के स्टाफ को भोजन परोसा। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों को फल भी वितरित किए।
May be an image of 8 people
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की समाज के प्रति सेवा भावना अनुकरणीय रही है। बीमारों, गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए उनका समर्पण और भावना प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने जीवनकाल में जो सामाजिक कार्य शुरू किए थे, उन्हें आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ उनकी जयंती पर लंगर सेवा का आयोजन किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने इस पुनीत अवसर पर लंगर सेवा में शामिल सभी लोगों का हार्दिक धन्यवाद भी किया।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री न केवल एक महान शिक्षाविद् थीं, बल्कि समाज सेवा के प्रति भी गहरा समर्पण रखती थीं। उनका मानना था कि शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के भले में योगदान देना भी जरूरी है। उन्होंने आस्था फाउंडेशन के माध्यम से गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा, नशा विरोधी आंदोलन, सड़क सुरक्षा अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का जन्म 29 सितंबर 1968 को हुआ था, और उन्होंने 9 फरवरी 2024 को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी की। वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लोक प्रशासन की प्रोफेसर थीं और उनकी विद्वता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक योगदान के लिए पूरे प्रदेश में सम्मानित की जाती थीं। उनके शिक्षण और शोध कार्यों का प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र पर गहरा प्रभाव पड़ा है, जिससे अनगिनत विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली।
May be an image of 8 people and biryani
लंगर आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और समाज में सेवा और परोपकार की भावना को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पर ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, सीएमओ डॉ. एस.के.वर्मा, कांग्रेस नेता संजीव सैणी, क्षेत्रीय अस्पताल में नियमित गुरु का लंगर सेवा के आयोजक मंडल के सदस्य समाज सेवी एवं वरिष्ट पत्रकार राजीव भनोट, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय क्षेत्र से उभरा नया चेहरा : कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव

भरमौर-पांगी में जश्न, संगठन में नई ऊर्जा का संचार एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हालिया संगठनात्मक फेरबदल के बीच इंडियन नेशनल कांग्रेस ने जनजातीय क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास विनाश का कारण नहीं बनना चाहिए – विक्रमादित्य सिंह

*लोक निर्माण मंत्री ने घणाहट्टी स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में की बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

SHO को 20 हजार रिश्वत लेते स्टेट विजिलेंस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

बद्दी (सोलन) : स्टेट विजिलेंस ने  एसएचओ बद्दी को 20,000 रुपए विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी एसएचओ एक केस को रफा दफा करने के एवज में शिकायताकर्ता से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल मेले में नगरोटा विस के सभी लोगों की सहभागिता होगी सुनिश्चित: बाली

सफल आयोजन के लिए कमेटियां गठित, बच्चों के लिए होंगे ज्यादा इवेंट प्रत्येक वर्ष में दो बार आयोजित किया जाएगा रोजगार मेला धर्मशाला, 19 जुलाई। नगरोटा में विकास पुरूष जीएस बाली की जयंती के...
Translate »
error: Content is protected !!