वीडर, 165 ब्रश कटर तथा 125 मक्की के थ्रेशर पर 91 लाख रुपए का अनुदान दिया गया : बलबीर सिंह

by
एएम नाथ। चंबा : वीडर, 165 ब्रश कटर तथा 125 मक्की के थ्रेशर पर 91 लाख रुपए का अनुदान दिया गया है । जंगली जानवरों व बेसहारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए सोलर बाड़ लगाने के लिए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के अंतर्गत किसानों को मिश्रित बाड़ लगाने के लिए 70% अनुदान दिया जा रहा है वित्त वर्ष 2023 24 में जिला चंबा में किसानों को इस योजना के अंतर्गत 9 किलोमीटर लंबी कुल 31 किसानों को सोलर फेंसिंग लगाने के लिए 85 लाख रुपए का अनुदान दिया गया है।
इसके अलावा किसानों सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए उनके खेतों तक पाइपों के माध्यम से पानी पहुंचाने के अलावा खेतों में जल भंडारण टैंकों का निर्माण किया जा रहा है ताकि सिंचाई सुविधा की कमी के कारण किसानों को किसी प्रकार का जोखिम न उठाना पड़े। किसानों के खेतों में सिंचाई सुविधा स्थापित करने के लिए वित्त वर्ष 2023-24 के अंत तक लगभग 202 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।
कुलदीप सिंह धीमान ने बताया कि सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं वारे लोगों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग चंबा निरंतर प्रयासरत है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को विभागीय योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।
May be an image of 2 people and spring greensउन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा जिला चंबा में इस वित्त वर्ष में 36 प्रशिक्षण व जागरूकता शिविरों का आयोजन कर 4227 किसानों को जागरूक किया गया है इसके अतिरिक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस वित्त वर्ष में 26 दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविरआयोजित किए गए जिसमें लगभग 2000 किसानों ने हिस्सा लिया।
बलबीर सिंह
जिला लोक संपर्क अधिकारी चंबा
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में तीन मृतकों सहित 7 लोगो के जाली आधार कार्ड बनाकर पहले मुख्त्यारनामा करवाया फिर बेच दी गई करोड़ों की जमीन : डीएसपी ने शिकायत मिलने की बात को स्पष्ट तौर पर नाकारा , रीडर ने कहा नंबरी नहीं है दस्ती होगी

एनआरआई ने डीएसपी गढ़शंकर को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गढ़शंकर, 5 सितंबर :  गढ़शंकर के गांव पनाम में करोड़ो की 44 कनाल, पांच मरले जमीन को तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बड़सर अस्पताल को 100 बिस्तरों की क्षमता में स्तरोन्नत करने की घोषणा की : बड़सर में 17.45 करोड़ रुपये से निर्मित मिनी सचिवालय जनता को किया समर्पित

सड़कों के लिए 96 करोड़ रुपये किए जा रहे खर्च 65 करोड़ रुपये की योजना से बाबा बालकनाथ मंदिर का किया जा रहा सौन्दर्यीकरण एएम नाथ। बड़सर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संगीत (वाद्य) विषय के टीजीटी शिक्षकों को पीजीटी पदों पर शीघ्र पदोन्नति देने की मांग

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ |  शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ द्वारा समय-समय पर विभिन्न विषयों के रिक्त पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) पदों को भरने के लिए पदोन्नति पैनल जारी किए जाते हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्जुन सिंह को अध्यक्ष तथा वजीरु राम को संघ के उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

दि चंबा जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा : दि चंबा जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड के नव निर्वाचित निदेशक मंडल की बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!