प्रतिभा सिंह-विक्रमादित्य यदि कांग्रेस में परेशान है तो समय रहते छोड़ दे पार्टी : जयराम

by

एएम नाथ। शिमला :     शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक समाप्त हो गई। बैठक के बाद जयराम बोले भाजपा विधायकों का निष्कासन राजनीति से प्रेरित है। विधानसभा में डिवीज़न ऑफ वोट के लिए बोलने तक नहीं दिया गया।  ये सारा घटनाक्रम सरकार को बचाने के लिए हुआ है। सरकार बचाने की कितनी भी कोशिश कर ले कांग्रेस सरकार बहुत जल्द गिर जाएगी।

सरकार गिराने में हमसे ज्यादा कांग्रेस के लोग लगे हैं। हम तो 25 थे। उनके लोग ही टूटते जा रहे हैं। ये सिलसिला अभी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को सहयोग नहीं दिया। उन्होंने सत्ता पक्ष के नेता के तौर पर काम किया और सरकार की मदद की। बजट वाले दिन विपक्ष के 15 विधायक सस्पेंड कर दिए। आज स्पीकर ने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने वाले छह विधायकों की सदस्यता खत्म की। स्पीकर ने सरकार बचाने के लिए राजनीतिक दृष्टि से निर्णय लिए। सरकार गिराने में हमसे ज्यादा कांग्रेस के लोग लगे हैं। हम तो 25 थे। उनके लोग ही टूटते जा रहे हैं। ये सिलसिला अभी चलता रहेगा।  उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को सहयोग नहीं दिया। उन्होंने सत्ता पक्ष के नेता के तौर पर काम किया और सरकार की मदद की। बजट वाले दिन विपक्ष के 15 विधायक सस्पेंड कर दिए। आज स्पीकर ने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने वाले छह विधायकों की सदस्यता खत्म की। स्पीकर ने सरकार बचाने के लिए राजनीतिक दृष्टि से निर्णय लिए।

प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि वे कांग्रेस में परेशान है तो समय रहते पार्टी छोड़ दें। अगर प्रतिभा सिंह भाजपा में आती हैं तो उनका स्वागत है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में दाखिले के लिए 15 अक्तूबर तक करें अप्लाई

धर्मशाला, 7 अगस्त। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आर.आई.एम.सी.) देहरादून में जुलाई 2024 के सत्र के लिए आठवीं कक्षा में दाखिले को आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 15 अक्तूबर 2023 तक इसके लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के लोगों का है आने वाला सम- हिमाचल तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। कांगड़ा :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के टांडा में सोमवार सायं एक  कार्यक्रम में कहा कि हिमाचल तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर है और भविष्य हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली के रोड़ा में 9.97 करोड़ रुपये से बनेगा सिंथेटिक ट्रैक : ऊना बनेगा एथलेटिक्स प्रतिभाओं का नया केंद्र

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 जुलाई. खेल अवसंरचना के क्षेत्र में ऊना जिला एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है। हरोली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ा गांव में 9.97 करोड़ रुपये की लागत से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्याय की शपथ के साथ कानूनी सेवा दिवस मनाया गया : निःशुल्क कानूनी सहायता योजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मंडी के बाजारों में लोगों के बीच पर्चे किए वितरित

मंडी, 10 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी ने आज पूरे मंडी जिले में विधिक सेवा दिवस मनाया। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा...
Translate »
error: Content is protected !!