प्रदर्शन : नशे में धुत एएसआई ने महिला को मारे थे थप्पड़, महिला दुआरा एसएसपी को शिकायत पर भी नहीं हुई थी कारवाई

by

महिला को थप्पड़ मारने वाले एएसआई पर कारवाई न होने पर लोगों ने चौकी घेरकर किया प्रदर्शन।
नशे में धुत एएसआई ने मारे थे थप्पड़…. महिला ने एसएसपी के पास की थी शिकायत
संस माहिलपुर – चब्बेवाल थाने के हिमाचल प्रदेश के साथ लगते गांव जैजों पुलिस चौकी को घेरकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की ओर प्रदर्शन किया। पुलिस की दादागिरी नही चलेगी के नारे लगाते हुए लोगों ने चौकी इंचार्ज एएसआई को तुरंत बदलने की मांग की उनका आरोप था कि उक्त एएसआई ने नशे में धुत होकर महिला को अपशब्द कहे थे और उसपर हाथ उठाते हुए थप्पड़ तक मार दिए थे। उनका कहना था कि महिला का सिर्फ इतना कसूर था कि वह ग्राहक होने के कारण दुकान बंद करने से लेट हो गई है जिसके चलते चौकी इंचार्ज ने उसके साथ गलत किया। पीड़िता ममता ने कहा कि उसने इस चौकी इंचार्ज की शिकायत एसएसपी होशियारपुर, महिला आयोग पंजाब और मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेनी थी और इस शिकायत में उसने बताया था कि चौकी इंचार्ज ने महिला के अधिकारों का हनन करते हुए उक्त हरकत की है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक हफ्ते से जायदा हो गया है लेकिन किसी ने भी उक्त एएसआई पर कोई कारवाई नही की ओर उल्टा एएसआई उन्हें डरा धमका रहा है। गौरतलब है कि 14 जून को रात साढ़े आठ बजे ममता रानी पत्नी नरिंदर कुमार व उसके बेटे चेतन आरोप लगाया था कि 14 जून मंगलवार को रात साढ़े आठ बजे वह दुकान पर काम कर रहे थे इस दौरान चौकी इंचार्ज एएसआई मन्ना सिंह दुकान पर आया और उनके साथ गाली गलौच की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि इस दौरान एएसआई ने शराब पी हुई थी। उन्होंने इस घटना की वीडियो बनाने पर एएसआई आपे से बाहर हो गया, मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करने लगा और गुस्साए चौकी इंचार्ज ने ममता रानी को थप्पड़ मार दिया और मोबाइल फोन पर बनाई वीडियो को डिलीट करने की धमकियां देने लगा। इस घटना की शिकायत ममता देवी व उसके पुत्र चेतन ने 15 जून को एसएसपी होशियारपुर को की थी।
फ़ोटो….
जैजी चौकी के बाहर प्रदर्शन करते हुए ममता देवी व गांववासी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

होशियारपुर, 28 सितंबर :  जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर व पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी ने आज शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के जन्मदिवस के...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल धमाई में शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया

गढ़शंकर, 28 सितम्बर : सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल धमाई में शहीद भगत सिंह का 115वां जन्मदिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में प्रिंसिपल पूनम शर्मा के निर्देशों पर मैडम कुलविन्द्र कौर एवं सुनीता कुमारी की...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एमकाम स्मैसटर तीसरा का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर :बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज ,गढ़शंकर के एमकाम स्मैसटर तीसरा का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते विभाग के प्रमुख प्रो कंवर कुलवंत सिंह ने बताया कि छात्र नितिन ने 79.33% अंक प्राप्त...
article-image
पंजाब

पंजाब भर के स्कूलों से ‘सुपर 5000’ बच्चों का चयन किया जाएगा : यनित विद्यार्थियों को ‘जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस’ के लिए जापान भेजने की योजना

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बड़ी घोषणा की है। अब पंजाब भर के स्कूलों से ‘सुपर 5000’ बच्चों का चयन किया जाएगा। जिन्हें साइंस प्रोग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!