माहिलपुर-कोटफातुही सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर प्रदर्शन

by

माहिलपुर – माहिलपुर-कोटफातुही सड़क की दयनीय हालत को लेकर इलाके के गांवों के लोगों ने भारटा गांव के पास सड़क पर ट्रैफिक जाम कर पंजाब सरकार व पीडब्ल्यूडी विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए इकबाल सिंह खेड़ा, रशपाल सिंह लाली सरपंच भारटा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से यह सड़क टूटी हुई है और पीडब्ल्यूडी विभाग व सरकार इस सड़क को बनाने की बजाए इसपर आंख मूंदकर बैठी रही। उन्होंने कहा कि खस्ताहाल सड़क पर चलने से यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है वही भारी वाहनों के चलने से उड़ती धूल से लोग बीमारियों का शिकार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क की आधी अधूरी मुरम्मत की गई थी जो चंद दिनों में उखड़ गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की वर्तमान सरकार इस सड़क को बनाने में कोई रुचि नही दिख रही जिसके कारण इलाके के लोगों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त हो गया है। सड़क पर धरना प्रदर्शन की खबर पुलिस को मिलने पर एसएचओ हरप्रेम सिंह ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की ओर प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर तक इलाके की समस्या को पहुंचाने के लिए मांगपत्र दिया। पुलिस के आश्वासन देने पर प्रदर्शनकारियों ने डेढ़ घंटे बाद अपना धरना समाप्त किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के भीतर सड़क नही बनाई गई तो वह माहिलपुर तहसील कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। इस दौरान प्रदर्शन में तीरथ कौर सरपंच गनेशपुर, अरविंदर सिंह सरपंच स्क्रूली, जग्गा सिंह सरपंच ढाडा कलां, तरलोचन सिंह, परविंदर सिंह सरपंच नंगल कलां, नरिंदर सिंह सरपंच पथराला, संजीव कुमार पंचनगल, गुरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह सरपंच खेड़ा, ज्ञान सिंह, चमनलाल, हरदीप सिंह, नंबरदार तकदीर सिंह, गगनदीप सिंह, हरजिंदर सिंह संधू, जसकमल सिंह, निर्भय सिंह, सूबेदार जरनैल सिंह, रोशनलाल, हरभजन सिंह, परमजीत सिंह, इंद्रवीर सिंह, लखबीर सिंह, सोहनलाल, चैन सिंह, गुलशन राम, सुखप्रीत सिंह, विपनप्रीत, बिमला देवी, जसविंदर कौर, सरबजीत सिंह, चरणप्रीत कुमार, दिलप्रीत सिंह, सतिंदर सिंह, राजिंदर सिंह, बलबीर सिंह, जसपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, परमिंदर सिंह, कमलजीत सिंह व हरजोत बैंस सहित भारी संख्या में इलाका निवासी इस धरने प्रदर्शन में उपस्थित थे।
फ़ोटो :
माहिलपुर-कोटफातुही सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर प्रदर्शन कर रहे इलाका निवासी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीएससी फैशन डिजाइनिंग के तीसरे समेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर में संचालित बीएससी फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम के तीसरे समेस्टर के उत्कृष्ट परिणाम सामने आए हैं। इस बारे...
article-image
पंजाब

विश्व मलेरिया दिवस पर मल्टीपर्पज कैडर का नाम बदलने की घोषणा करें सेहत मंत्री. :मनदीप सिंह बैंस

गढ़शंकर 18 अप्रैल : मल्टीपर्पज हैल्थ इंप्लॉई यूनियन पंजाब के उपप्रधान व जिला होशियारपुर के महासचिव अमनदीप सिंह बैंस ने 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर मेल-फीमेल का नाम बदलने...
article-image
पंजाब

पंजाब में अगले 5 दिन ‘खतरनाक’, मौसम विभाग का ‘कोल्ड डे’ और घने धुएं को लेकर रेड अलर्ट जारी

पंजाब में घने धुंए के साथ कड़ी सर्दी का कहर लगातार जारी है। धुंए के कारण सबसे अधिक प्रभाव सड़क यातायात पर पड़ रहा है, जिससे लोगों को अपनी मंज़िल तक पहुँचने में कठिनाइयों...
article-image
पंजाब

युद्ध नशे के विरुद्ध : 2 मई को विलेज डिफेंस कमेटियों को जागरुक करने के लिए करवाया जाएगा जिला स्तरीय समागमः DC आशिका जैन

  डिप्टी कमिश्नर ने जेम्स कैंब्रिज स्कूल में अधिकारियों के साथ बैठक कर लिया तैयारियों का जायजा होशियारपुर, 28 अप्रैल: जिले में नशे के खिलाफ छेड़े गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने...
Translate »
error: Content is protected !!