आप नेता देवेन्द्र सिंह ने जन्मदिवस पर लगाया पौधा

by

गढ़शंकर :
वातावरण बचाओ कमेटी गढ़शंकर द्वारा आरंभ की गई ‘जन्म एवं वृक्ष’ मुहिम के अंतर्गत ‘आप’ के यूथ नेता देवेन्द्र सिंह काका रोड़ी ने अपने जन्म दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के ग्राउंड में फलदार पौधा लगाया। वातावरण प्रेमी जसकरण सिंह तंबड़ ने वातावरण बचाओ कमेटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति जन्मदिवस के मौके पर पौधारोपण करता है एवं वृक्षों की सही देखभाल करता रहे तो बढ़ रही गर्मी से निजात मिल सकती है।
इस मौके पर वातावरण बचाओ कमेटी के संयोजक चरणजीत सिंह चन्नी, केवल सिंह भज्जल, नरेन्द्र कुमार, प्रिंस चौधरी, अमन मेहरा, दिलमन सिंह, हरजिन्द्र सिंह खेपड़, योगेश वालिया, प्रदीप संघा, गुरप्रीत मंडेर, पलविन्द्र संघा, बलराम कसाना, सब्बा लाली, संदीप भल्ला व हरकमल मान विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

गढ़शंकर :  आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब द्वारा आज सोमवार को श्री सत्यसाईं स्वस्थ सैंटर में संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अगुवाई में रक्तदान शिविर लगाया गया। ब्लड डोनर कौंसिल (बीडीसी) नवांशहर की...
article-image
पंजाब

शहर की तर्ज पर गांवों में भी बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाना उद्देश्य: सांसद मनीष तिवारी

गांव गरचा में लोगों से बैठक की नवांशहर 5 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि शहर की तर्ज पर गांवों में भी बेहतरीन सुविधाएं...
article-image
पंजाब

लुधियाना में इंसानियत शर्मसार : 11 महीने की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

मां झुग्गी के बाहर काम कर रही थी, बच्ची के रोने की आवाज सुनकर अंदर पहुंची तो आरोपी को बाहर निकलते देखा; पुलिस ने BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया मामला लुधियाना।...
article-image
पंजाब

स्कूल शिक्षक दिवस के अवसर पर 80 अध्यापकों का राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मान, कैप्टन सरकार ने चार सालों में बदली पंजाब की शिक्षा प्रणाली की सूरत: विजय इंदर सिंगला

सरकारी अध्यापकों के कारण ही शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब देश भर में अग्रणी रहा: विजय इंदर सिंगला 7 लाख विद्यार्थी प्राईवेट स्कूलों को छोड़ के सरकारी स्कूलों में हुए दाखि़ल: सिंगला पटियाला 5...
Translate »
error: Content is protected !!