प्रदेश की जनता इस बार बिकने वाले विधायकों के साथ साथ खरीददार पार्टी को भी कड़ा सबक सिखायेगी : मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू

by

शिमला, 20 मई :  मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के बागियों और भाजपा पर फिर निशाना साधा है। चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में आयोजित एक जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का चुनाव देश और प्रदेश की आने वाली राजनीति को नई दिशा प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के छह विधायकों को भारतीय जनता पार्टी ने खरीदा है तथा यह चुनाव खरीद फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब देने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस बार बिकने वाले विधायकों के साथ साथ खरीददार पार्टी को भी कड़ा सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायक भी बिके हैं और दूसरी किश्त पाने के लिए अपना इस्तीफा स्वीकार कराने के लिए विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास धनबल नहीं है और जनता की ताकत ही कांग्रेस पार्टी की ताकत है। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और भाजपा की हिमाचल प्रदेश सरकार बनाने की हसरतें अधूरी ही रह जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपना साढ़े तीन साल का बाकी कार्यकाल भी पूरा करेगी और सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता जागरूक है और देवी-देवताओं में विश्वास रखती है। ऐसे में खरीद फरोख्त की राजनीति हिमाचल प्रदेश की जनता को मंजूरी नहीं है।

                           सुक्खू ने कहा कि भाजपा पिछले 15 सालों से कांगड़ा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती आ रही है लेकिन भाजपा के सांसद कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में नाकाम सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी ने दिग्गज नेता आनंद शर्मा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा पहले भी हिमाचल प्रदेश के मुद्दों की पैरवी करते रहे हैं और लोकसभा संासद के रूप में इस लोकसभा क्षेत्र की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा संसद में हिमाचल प्रदेश के हितों की मजबूती के साथ पैरवी करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गऊशाला में घुसा दरिंदा, दुपट्टे से बांधा मुंह, फिर नाबालिग लड़की से कर डाली हैवानियत की हदें पार

एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले के उपमंडल चुराह में गऊशाला में घुसकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। तीसा थाना के अनुसार...
हिमाचल प्रदेश

सत्ती करेंगे बसदेहड़ा स्कूल के नए ब्लॉक का करेंगे शुभारंभ

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती गुरुवार सांय 4 बजे बसदेहड़ा स्कूल के नए ब्लॉक का शुभारंभ करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टेट परीक्षा के दौरान छात्र स्कूल बिलासपुर के आसपास शांति बनाए रखने को आदेश जारी

एसडीएम सदर ने परीक्षा केंद्र के आसपास लगाए प्रतिबंध एएम नाथ। बिलासपुर, 04 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा टीईटी-2025 की परीक्षा का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र पालकवाह का मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया दौरा

ऊना, 21 मई – हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने रविवार को जिला ऊना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह स्थित कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र का...
Translate »
error: Content is protected !!