छापेमारी में आयकर विभाग को 60 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशी बरामद : सभी गड्डियों पर एक जैसी स्लिप और रबड़

by

आगरा में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जूता कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान विभाग को 500 रुपये के नोटों की गड्डियां मिली है। इन सभी गड्डियों पर एक जैसे निशान मिले हैं। जिसको देखकर विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं।  आगरा में जूता व्यापारी हरमिलाप ट्रेडर्स का बड़ा बिजनेस है। कंपनी ने पिछले 20 सालों में खूब पैसा कमाया है। कंपनी द्वारा की जा रही अंधाधुंध कमाई को लेकर किसी ने आयकर विभाग से मुखबिरी की। जिसके बाद आईटी की टीम ने कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी कर दी। पिछले तीन दिनों से चल रही छापेमारी में नोटों की गिनती के लिए आधा दर्जन मशीन लगाई गई है। टीम ने गद्दों को फाड़ के नोटों की बड़ी राशि बरामद की है।

सभी गड्डियों पर एक जैसी स्लिप और रबड़ :  इस छापेमारी में आयकर विभाग को 60 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशी बरामद हुई है। जबकि नोटों की गिनती जारी है। जानकारी के मुताबिक ऐसा अनुमान है कि इस छापेमारी में आईटी को 100 करोड़ की नगदी धनराशी प्राप्त हो सकती है। इस दौरान कंपनी के मालिक रामनाथ डंग के घर पांच-पांच सौ रुपये के नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं जो एक ही स्टाइल में पैक हुई हैं। उसपर रबड़ भी एक ही रंग और तरीके से लगाया गया है। जबकि सभी गड्डियों में एक तरह की स्लिप भी लगाई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन डिपुओं में सफाई और खाद्यान्नों के सुरक्षित भंडारण का रखें ध्यान : राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मिड डे मील में स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जारी करें विस्तृत एसओपी एएम नाथ।  हमीरपुर 30 मार्च। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस की जांच : राज्य सरकार को 1,19,715 रुपये के राजस्व नुकसान , चार पुराने व्यवसायिक वाहनों के यात्री एवं माल कर प्रमाण पत्र फर्जी मिले

ऊना : विजिलेंस की जांच में तहसील अंब के तहत चार पुराने व्यवसायिक वाहनों के यात्री एवं माल कर प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। विजिलेंस थाना ऊना में चार वाहन मालिकों मनिंद्र सिंह निवासी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिपुर में स्थापित होगा सौर ऊर्जा संयंत्र : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला चंबा की ग्राम पंचायत हरिपुर में लगभग एक...
article-image
पंजाब

पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष राजिंदर  शुक्का और कंवर अरोड़ा ने नेत्रदान करने के भरे फॉर्म

गढ़शंकर l पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष राजिंदर सिंह शुक्का व कंवर अरोड़ा ने इमिग्रेशन ऑफिस गढ़शंकर में नेत्रदान संस्था यूनिट गढ़शंकर को नेत्रदान करने का फॉर्म भरा ताकि मरणोपरांत बाद नेत्रदान किया जा सके।...
Translate »
error: Content is protected !!