प्रदेश की पहली डिजिटल लाइब्रेरी का मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में किया शुभारम्भ

by
डिजिटल लाइब्रेरी में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत
रोहित भदसाली।  बिलासपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर में राज्य की पहली डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। यह पुस्तकालय विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित है और इसमें 40 व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी में विभिन्न प्रकार की लगभग 2,500 पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई हैं, जिनमें ऑफलाइन माध्यम से पहली से 12वीं कक्षा तक की एनसीईआरटी और सीबीएसई की पुस्तकें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कॉलेज के पाठ्यक्रमों, प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न शैक्षिक पुस्तकें डिजिटल लाइब्रेरी में पाठकों के लिए उपलब्ध होंगी।
May be an image of 7 people and text
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ‘डिजिटल लाइब्रेरी पाठकों को टचस्क्रीन डिवाइस, सर्वर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से निःशुल्क पठन सामग्री उपलब्ध करवाएगी। इस लाइब्रेरी को एक स्मार्ट प्रबंधन प्रणाली आरएफआईडी तकनीक से सुव्यवस्थित किया गया है। पाठकों की सुविधा के लिए उन्हें आईडी कार्ड जारी किया जाएगा, जिसे लाइब्रेरी में प्रवेश करने के लिए स्कैन करना आवश्यक होगा।’
विद्यार्थियों के लिए जिला पुस्तकालय में एक बड़ा रीडिंग हॉल, एक ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर टैबलेट, उपयुक्त फर्नीचर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत पुस्तकालय में सीसीटीवी प्रणाली को स्थापित किया गया है।
                डिजिटल लाइब्रेरी में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने डिजिटल तकनीक को एकीकृत करने और बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में तकनीकी उपयोग के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने बताया कि इस तरह के सुधारों से उनके जानने और सीखने के अनुभव में वृद्धि हो रही है। तकनीक को समायोजित करने से अब पढ़ाई और अधिक रूचिकर बन गई है। विद्यार्थियों में पढ़ने और सीखने की आदत को प्रोत्साहन प्रदान करने की प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं से उनका ज्ञानवर्द्धन होगा जिसके भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
मुख्यमंत्री ने 1.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बिलासपुर के नए भवन का भी उद्घाटन किया।
May be an image of 6 people and text
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और तिलक राज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमारी सरकार ने आखिरी दिन भी मृत्यु होने पर करुणामूलक नौकरी का प्रावधान किया था: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नियम कानून न मानने वाले लोग अपने जिला के अंदर अपनी मनमानी तो कर ही रहे...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए “समान काम के लिए समान वेतन” लागू करने की मांग, विस्तृत बैठक के लिए मांगा समय

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) 12 मई : कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एम.सी. एम्प्लाइज एंड वर्कर्स, यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा आज माननीय प्रशासक चंडीगढ़ को प्रशासन एवं नगर निगम में कार्यरत हजारों आउटसोर्स व रेगुलर कर्मचारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में अभ्यास प्रक्रिया जोरों पर

सन्तोषगढ़ :5 जून को जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई में होने जा रही खेल कूद प्रतियोगिता के लिए हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में अभ्यास प्रक्रिया जोरों पर है तथा युवाओं में इस खेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला की 577 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में होंगे चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी · 26, 28 व 30 मई को होगा मतदान, उसी दिन घोषित होंगे चुनाव परिणाम- अपूर्व देवगन

एएम नाथ।  मंडी । जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मंडी जिला की ग्राम पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान तथा ग्राम सभा सदस्यों के निर्वाचन कार्यक्रम का नोटिस जारी कर दिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!