प्रदेश के 23 लाख बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका : 22 पैसे प्रति यूनिट बिजली महंगी

by

शिमला : प्रदेश के 23 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लगा है। राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली की नई दरें लागू कर दी हैं। बिजली दरों में 22 पैसे प्रति यूनिट की दर से बढ़ोतरी की गई है।
125 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 22 पैसे प्रति यूनिट महंगी बिजली मिलेगी। बढ़े हुए दाम 1 अप्रैल से यानी कल से लागू होंगे। कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को कॉन्ट्रैक्ट डिमांड के हिसाब से 22 से 26 पैसे प्रति यूनिट महंगी बिजली मिलेगी। विद्युत विनियामक आयोग ने स्पष्ट किया है कि वाटर सेस का बोझ प्रदेश के उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा
हिमाचल में 125 यूनिट बिजली मिल रही फ्री
हिमाचल में पहले ही 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है। 125 यूनिट से ऊपर ही नया टैरिफ शुरू होगा। इससे पहले 0 से 125 यूनिट को काउंट किया जाता है, जिसे अब घरेलू उपभोक्ताओं के लिए हटा दिया जाएगा।
अभी सरकार 500 करोड़ की सबसिडी मिल रही
बताया जा रहा है कि अभी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली के लिए 500 करोड़ रूपए की सबसिडी रखी है, जिसे ज्यादा से ज्यादा सरकार 200 करोड़ और बढ़ा सकती है, यानि कुल 700 करोड़ तक की सबसिडी हो सकती है। मगर यहां बोर्ड के खर्चों के अनुसार, सबसिडी लगभग एक हजार करोड़ से ऊपर की चाहिए, तब जाकर उनके खर्चे पूरे होंगे। बिजली महंगी नहीं होगी।
इधर देखा जाए तो सरकार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और ऐसे में ज्यादा सबसिडी की संभावना भी नहीं लग रही, मगर फिर भी सरकार कुछ न कुछ राहत देने की कोशिश अपनी तरफ से कर सकती है, ताकि लोगों को राहत दी जा सके ।
देनदारियों को चुकता करने के लिए दरें बढ़ाना जरूरी
बिजली बोर्ड पर कर्मचारियों के वेतनमान की देनदारी काफी ज्यादा है। कर्मचारियों को जो नया वेतनमान दिया गया है, उससे ही यहां 500 से 600 करोड़ रूपए का अतिरिक्त खर्चा बढ़ चुका है। ऐसे में उन्होंने आयोग से बिजली का दाम बढ़ाने की मांग रखी है। अब देखना है कि आयोग बिजली की दरों में कितनी बढ़ोतरी करता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घटने वाली है आपकी या EMI या बढ़ेगा बोझ?… 1 अक्टूबर को क्या हो सकता….यहां जानिए

SBI की एक रिसर्च रिपोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की सलाह दी है. इसे सबसे अच्छा विकल्प बताया गया है. हालांकि, कई एक्सपर्ट्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपना पहला वेतन ‘मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष’ में किया दान

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना पहला वेतन ‘मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष’ में दान किया है। बीते कल ही उन्होंने 101 करोड़ रुपए के इस कोष का ऐलान किया था। उन्होंने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ा में 10 पंचायतों की मेधावी बेटियों को किया सम्मानित

एएम नाथ।  नादौन 02 फरवरी :  ग्राम पंचायत बलडूहक, करंडोला प्लासी, पुतड़ियाल, रैल, बड़ा, फस्टे, चौड़ू, जीहण, सपड़ोह और बरधियाड़ की मेधावी छात्राओं जिन्होंने शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए पंचायत स्तर पर होगा पंचायत टीबी फॉरम का गठनः DC आदित्य नेगी

उपायुक्त की अध्यक्षता में क्षय रोग उन्मूलन बैठक का आयोजन शिमला 20 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला क्षय रोग फॉरम एवं जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की...
Translate »
error: Content is protected !!