नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान तेज : जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, महिला विरोधी मानसिकता का आरोप

by

डीजीपी विवाद और पीएमजीएसवाई विस्तार पर भी उठाए सवाल और जताया आभार

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को सराज के थुनाग में महिलाओं के साथ आयोजित एक बड़े विरोध प्रदर्शन में भाग लेते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का विरोध कर विपक्ष ने अपनी “महिला विरोधी मानसिकता” उजागर कर दी है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इसे रोककर महिलाओं के सशक्तिकरण में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अब केवल गांधी परिवार तक सीमित रह गई है और वह अन्य प्रतिभाशाली महिलाओं को आगे आने का अवसर नहीं देना चाहती। उनके अनुसार, दशकों के इंतजार के बाद मिलने वाला महिला आरक्षण कांग्रेस की राजनीति की भेंट चढ़ गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार केवल अन्याय नहीं बल्कि अक्षम्य अपराध है, जिसे देश की जनता कभी नहीं भूलेगी। ठाकुर ने भरोसा जताया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विरोध प्रदर्शन के बाद जयराम ठाकुर ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों का विरोध करने के बाद विपक्ष द्वारा जश्न मनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पर वायरल एक पत्र का हवाला देते हुए राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। यह पत्र राज्य के पुलिस महानिदेशक के खिलाफ बताया जा रहा है। ठाकुर ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि प्रशासन में आखिर क्या चल रहा है, जब मुख्य सचिव के बाद अब डीजीपी जैसे वरिष्ठ अधिकारी पर भी उनके अधीनस्थ सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं प्रशासनिक अराजकता को दर्शाती हैं और सरकार का मौन रहना चिंताजनक है।
जयराम ठाकुर ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं और अधिकारी सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर देश के अन्य राज्यों के दौरों में व्यस्त रहने का भी आरोप लगाया।
वहीं, उन्होंने केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-3) की समय सीमा 31 मार्च 2028 तक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बजट में 3727 करोड़ रुपये की वृद्धि से हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में सड़क परियोजनाओं को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस समर्थित सीमा शर्मा बनीं नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष, भाजपा समर्थित वीना ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित

मतों की बराबरी के बाद पर्ची से हुआ फैसला, लगभग दो माह बाद मिली नगर पंचायत को नई नेतृत्व टीम योगेश चौहान। अर्की :- नगर पंचायत अर्की को करीब दो माह बाद नया अध्यक्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने कुर्पन खड्ड पेयजल योजना को हुए नुकसान का लिया जायजा : योजना को पुनः स्थापित करने के लिए अधिकारियों को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिए दिशा निर्देश

शिमला, 03 अगस्त – उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बादल फटने से बागी पूल, मतियाना, कुमारसैन, सैंज, कुर्पन खड्ड में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को हुए नुकसान का घटना स्थल पर जाकर जायजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आठवें वेतन आयोग के नाम पर धोखाधड़ी ! एक गलती बैंक बैलेंस को कर सकती शून्य

एएम नाथ। शिमला : देश के एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी के तौर पर केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए मंजूरी दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों व योगा गाइड के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र होगी शुरू

शिमला :   आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज यहां आयुष विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत तौर...
Translate »
error: Content is protected !!