प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए अभियान को और तेज करने के मुख्यमंत्री मान ने दिए निर्देश

by

चंडीगढ़ :  पंजाब में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रदेश की भगवंत मान सरकार लगातार अहम कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

इसी दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए अभियान को और तेज किया जाए। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि एसएचओ और सबडिविजनल डीएसपी की जिम्मेदारी को तय किया जाए। पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग मेरिट के आधार पर किया जाए। पुलिस फोर्स को नई गाड़ियां दी गई हैं। बॉर्डर पुलिस के लिए अच्छे वाहन मुहैया कराए जा रहे हैं, सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, साइबर क्राइम विंग, इंटेलिजेंस विंग को अपग्रेट करने के लिए 110 करोड़ रुपए दिए गए हैं। ऐसे में सरकार की अपेक्षा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए, पुलिस प्रोफेशनल तरीके से काम करे।

बता दें कि हाल ही में भगवंत मान ने पंजाब के सभी सीपी और एसएसपी के साथ बैठक की थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी को नशे के खिलाफ लड़ाई को तेज करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जमीनी स्तर पर नकेल कसने पर जोर दिया जाए। अधिकारियों को लोगों के बीच जाना चाहिए। गांव में जाकर लोगों की समस्या का समाधान करना चाहिए। मुख्मयंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि पुलिस अधिकारी बिना किसी दबाव के काम करें, जिससे पंजाब के 3.5 करोड़ लोग सुरक्षित रहें।

गौर करने वाली बात है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से ही भगवंत मान ने लगातार नशा मुक्ति के खिलाफ छेड़ रखा है। उन्होंने खुद कई कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जो नशा मुक्ति के लिए शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसमे उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी, कहा- पंजाब को फिर से ‘स्वर्ण राज्य’ बनाना

चंडीगढ़: कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना ली है। उनकी इस घोषणा के बाद यह साफ हो गया है कि वे बीजेपी में शामिल...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा प्राइवेट साइलोज को मंडी बनाने का नोटिफिकेशन वापिस लेना किसानी संघर्ष की जीत : भज्जल

गढ़शंकर. 6 अप्रैल : बीते दिन पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न निजी साइलोज से गेहूं की खरीद के लिए अधिसूचना जारी की गई, जिसका पूरे पंजाब में विभिन्न किसान संगठनों ने कड़ा विरोध किया। संयुक्त...
article-image
पंजाब

बाबा बुध सिंह ढाहां जी के 100वें जन्मदिवस के मौके पर गुरु नानक मिशन चैरिटेबल हॉस्पिटल कुक्कड़ मजारा में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

गढ़शंकर l  बाबा बुध सिंह ढाहां, जिन्होंने हर आम और ज़रूरतमंद इंसान को शिक्षा और हेल्थ की सुविधाएं देने के मकसद से सेवा शुरू की थी, उन्होंने ढाहां कलेरा से इसकी शुरुआत की और...
article-image
पंजाब

50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों एसएमओ डॉ. कंवलजीत सिंह को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू : ठेकेदार को नोटिस भेजकर कर रहा था परेशान

तरनतारन : विजिलेंस ब्यूरो ने सिविल अस्पताल तरनतारन में तैनात एसएमओ डॉ. कंवलजीत सिंह को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। वह अस्पताल की कैंटीन के ठेकेदार से ठेका बढ़ाने के...
Translate »
error: Content is protected !!