लुधियाना में नंबरदार को 5000 रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस ने पकड़ा

by

लुधियाना  :  लुधियाना में शिफ्ट में काम करने की छूट के बदले पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में नगर निगम जोन ए के एक नंबरदार को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। शिकायत किसी और ने नहीं बल्कि सफाई सेवक ने दी थी। विजिलेंस ने गांव मत्तेवाड़ा के रहने वाले सफाई सेवक अशोक कुमार की शिकायत पर नंबरदार पंकज कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।शिकायतकर्ता अशोक कुमार ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि वह महानगर के प्रेम विहार इलाके में सफाई सेवक के रूप में काम करता है। सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक की शिफ्ट में काम करता है। आरोपी नंबरदार ने उसे 800 मीटर के दायरे में काम करने के निर्देश के बावजूद 2400 मीटर का एरिया सौंप दिया। विजिलेंस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरु की तो आरोप सही मिले। विजिलेंस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाली दल के ‘नरम’ संकेत, BJP का रुख अब भी सख्त; 117 सीटों पर अकेले चुनाव की तैयारी

छह साल बाद फिर गठबंधन की अटकलें तेज, अकाली दल ने तीन मौकों पर भाजपा के साथ खड़े होने के संकेत दिए; भाजपा नेताओं ने अकेले सरकार बनाने का लक्ष्य दोहराया चंडीगढ़। पंजाब की...
article-image
पंजाब

गाली देते नजर आए नेता जी -आप विधायक रणबीर सिंह की किसानों से हुई बहस : वीडियो वायरल

फरीदकोट  :  आम आदमी पार्टी  एक नए विवाद में घिरती नज़र आ रही है।  फरीदकोट के आप विधायक रणबीर सिंह का किसानों को गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 22 ग्राम नशीले पदार्थ सहित किया ग्रिफ्तार : बुलेट मोटरसाइकिल कब्जे में लिया

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 22 ग्राम नशीले पदार्थ सहित ग्रिफ्तार कर उनका बुलेट मोटरसाइकिल कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ गढ़शंकर बीनेवाल रोड़ पर गश्त कर रहे...
article-image
पंजाब

पति ने बेहरमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट

बठिंडा : पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते का कत्ल हुआ है। यहां पति ने बड़ी ही बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। घटना गांव चक फतेह सिंह वाला की है, जहां आरोपी पति ने...
Translate »
error: Content is protected !!