प्रदेश में टॉप किया भवारना की साइना ठाकुर ने 696 अंक हासिल कर : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

by

79.8 फीसदी रहा कुल परीक्षा परिणाम, बोर्ड की टॉप-10 मेरिट सूची में भी छात्राओं का दबदबा बना रहा

एएम नाथ। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने वीरवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार भी बेटियों ने मेरिट में बाजी मारी है।

कांगड़ा जिला के भवारना स्थित न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा साइना ठाकुर ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल कर शिक्षा जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। साइना ने 700 में से 696 अंक प्राप्त किए।


बिलासपुर जिला के घंडलविन की रिदिमा शर्मा ने 695 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो छात्राएं रहीं जिसमें सोलन जिला के स्वारघाट की मुद्दिता शर्मा और बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल की पर्निका शर्मा ने 694 अंक लेकर प्रदेश की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया। इस बार टॉप तीन स्थानों में एक भी छात्र का नाम शामिल नहीं है। जिससे छात्राओं की उत्कृष्टता और मेहनत साफ झलकती है।
परीक्षा परिणामों में जहां बेटियों ने दमखम दिखाया, वहीं निजी स्कूलों ने भी सरकारी स्कूलों को पीछे छोड़ दिया। टॉप रैंकिंग में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों की भागीदारी अधिक रही।
बोर्ड अध्यक्ष व उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि इस बार 95,495 नियमित छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से कुल 79.8 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। यह पिछले वर्ष के 74.61 फीसदी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन है। इस बार टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 117 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। जिनमें 88 छात्राएं और 29 छात्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी परीक्षा परिणामों ने यह साबित कर दिया कि बेटियां अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। मेरिट सूची में बेटियों का दबदबा इस बात का प्रमाण है कि यदि उन्हें अवसर मिले तो वे किसी से पीछे नहीं हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाईट www.hpbose.org पर उपलब्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फर्जी कॉल सेंटर… 6 गिरफ्तार , लाखों रुपये कैश, 67 मोबाइल बरामद, जीरकपुर से चलता था ठगी का खेल

बरनाला : पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो फर्जी कॉल सेंटर बनाकर लोन देने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। यह अंतरराज्यीय गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से भेंट की। विक्रमादित्य सिंह ने सिद्धारमैया के साथ कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश में क्रियान्वित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला में मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना से तीन वर्षों में 85,826 किसान लाभान्वित

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 जनवरी। हिमाचल प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर रही है। इसी कड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियां पकड़ने लगी हैं जोर : स्वीप कार्यक्रमों से लोगों को मतदान में भाग लेने के लिए किया जा रहा है प्रेरित

नाहन, 03 अप्रैल। लोकतंत्र के उत्सव यानि लोकसभा चुनाव-2024 में कम से कम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने के लिए सिरमौर जिला के विभिन्न पंचायतों में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से चलाये...
Translate »
error: Content is protected !!