प्रदेश में पहली जून से 500 एमएल की पानी की प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल प्रतिबंधित : प्रबोध सक्सेना

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आगामी पहली जून से सभी सरकारी कार्यक्रमों व होटलों में पॉलीथीन टेरेफ्थैलेट (पी.ई.टी.) विशेषता वाली 500 मिलीलीटर तक की पानी की छोटी बोतलों के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा। प्रदेश में प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। यह बात मुख्य सचिव ने इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
प्रबोध सक्सेना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जीव अनाशित कूड़ा-कचरा (नियंत्रण) अधिनियम, 1995 की धारा-3-क की उपधारा (1) और हिमाचल प्रदेश जीव अनाशित कूड़ा-कचरा नियंत्रण संशोधन अधिनियम 2023 की धारा 2 के तहत राज्य के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों तथा सरकार के अन्य संगठनों द्वारा आयोजित की जाने वाली बैठकों, सम्मेलनों, कार्यक्रमों के साथ-साथ पर्यटन निगम के होटलों और निजी होटलों में 500 एमएल तक की पी.ई.टी. बोतलों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि विकल्प के तौर पर कांच की बोतलें, जल डिस्पेंसर, कियोस्क या स्टील के कंटेनर का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार का उल्लंघन होने पर विभिन्न नियमों के तहत 500 रुपये से लेकर 25000 रुपये तक का जुर्माना किया जा सकता है।
उन्होंने पर्यावरण विज्ञान प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग, पर्यटन विभाग, शिक्षा विभाग, शहरी विकास विभाग तथा हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्लास्टिक की पी.ई.टी. छोटी बोतलों के उपयोग को रोकने के लिए व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियां चलाने के लिए भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त पी.ई.टी. बोतलों की रिसाइक्लिंग के लिए प्रभावी कदम उठाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

असूज नवरात्रों में रात्रि 11 से 12 सिर्फ एक घंटे के लिए बंद होगा मंदिर, लंगर, भजन, कीर्तन व अन्य धार्मिक आयोजनों पर रहेगा प्रतिबंध

नवरात्र मेले के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए एसओपी ऊना, 28 सितंबर: चिंतपूर्णी में 7 से 14 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले असूज नवरात्र मेले के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने कोविड-19 एसओपी जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन सत्र : सत्तापक्ष का पलटवार -विपक्ष ने भ्रष्टाचार पर घेरी सुक्खू सरकार

एएम नाथ। धर्मशाला , 19 दिसंबर । हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्षी दल भाजपा के लाए गए काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हेलीपोर्ट सुविधा से जुड़ेगा ज्वालामुखी : सुरानी में विकास खंड अधिकारी कार्यालय, ज्वालामुखी में जल शक्ति विभाग का मण्डल व मझीण में उप-मण्डल खोलने मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की घोषणा

 ज्वालामुखी : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत अंब पठियार में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की और जन समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!