प्रदेश में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना की इकलौती महिला लाभार्थी हैं जिला चंबा की आरती देवी

by

प्रदेश सरकार ने ई टैक्सी की खरीद पर दिया 6 लाख 97 हजार रुपए का अनुदान

स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं प्रदान कर प्रतिमाह कमा रही 52 हजार रुपए

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल के दौरान न केवल विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं बल्कि बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने की दिशा में भी कई महत्वपूर्ण योजनाएं व कार्यक्रम आरंभ किए हैं जिन्हें अपना कर प्रदेश के अनेक युवक व युवतियां आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की लोकप्रिय योजनाओं में से एक है राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना। जिला मुख्यालय चंबा के सुल्तानपुर वार्ड निवासी आरती देवी ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के अंतर्गत अपना ई टैक्सी वाहन खरीदा। ई टैक्सी की खरीद के लिए आरती देवी को प्रदेश सरकार की ओर से 6 लाख 97 हजार रुपए का अनुदान मिला। यही नहीं उनके द्वारा खरीदे गई ई टैक्सी को राज्य सरकार ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में टैक्सी के रूप में उपयोग किया जा रहा है जिसके लिए उन्हें 52 हजार प्रतिमाह आय अर्जित हो रही है।
योजना लाभार्थी आरती देवी का कहना है कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना से उनका जीवन खुशहाल हुआ है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत एक ई टैक्सी खरीदी है जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें 6 लाख 97 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई है। उनकी ई टैक्सी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में सेवाएं प्रदान की जा रही हैं जिससे उन्हें 52 हजार रुपए प्रतिमाह की आय अर्जित हो रही है आरती देवी का कहना है कि ई- टैक्सी उनके लिए कम खर्च में अधिक आय का मजबूत साधन बना है, जिससे उनके जीवन में सुख और समृद्धि आई है। बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के लिए आरती देवी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया है।
जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद चौहान ने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गई है जिसमें युवाओं के लिए सब्सिडी पर ई टैक्सी खरीदने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ई टैक्सी की कुल कीमत पर 50 प्रतिशत अनुदान के अलावा 40 प्रतिशत पर 7.9 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से बैंक लोन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा शेष केवल 10 प्रतिशत धन लाभार्थी को स्वयं देना होता है। सरकार ने यह भी व्यवस्था की है कि इन टैक्सियों को सरकारी विभागों के साथ 4 से 5 वर्ष के लिए अटैच किया जा रहा है तथा प्रत्येक योजना लाभार्थी को प्रतिमाह लगभग 50 हज़ार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। अरविंद चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत जिला चंबा में अब तक कुल 21 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 14 अभ्यर्थियों द्वारा 50% अनुदान पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जा चुके हैं तथा सभी अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार संबंधित कार्यालयों में अपनी उपस्थिति दे दी है। उन्होंने बताया कि शेष 7 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर कर्मियों को पूरा करते हुए उनके आवेदन पर भी आगामी कार्यवाही की जा रही है। अरविंद सिंह चौहान ने बताया की जिला चंबा में ई टैक्सी की खरीद के लिए अब तक 14 लाभार्थियों को लगभग एक करोड रुपए का अनुदान प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा दूरभाष संख्या 01899-222209 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

101 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन : विकसित भारत का रोड मैप” संगोष्ठी पर हुए बजट 2025 पर चर्चा 

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा भाजपा कार्यालय में रविवार को “विकसित भारत का रोड मैप” संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय बजट 2025 के बारे में चर्चा की गई। इस संगोष्ठी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

3 श्रद्धालुओं की मौत ,11 घायल : गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में ट्रैकटर ट्राली अनियंत्रित होकर नीचे खड्ड में गिरी

वैसाखी के अवसर पर श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में आए थे माथा टेकने श्री गरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए नादौन तैयार : 3 को आरएस बाली करेंगे उदघाटन, 5 को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे समापन – DC हेमराज बैरवा

देश-विदेश की टीमों के स्वागत के लिए सजने लगा नादौन का रामलीला ग्राउंड, 5 नवंबर को अनुज शर्मा और गौरव कौंडल जैसे कलाकार भी मचाएंगे धमाल नादौन 01 नवंबर। पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने घुमारवीं सिविल अस्पताल के डाॅक्टर्स एवं स्टाफ को किया सम्मानित

अस्पताल में पहली बार हुए दो जटिल सिजेरियन प्रसव, उपलब्धि पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी बधाई एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 29 नवम्बर: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!