प्रदेश में सड़कों पर व्यय हो रहे 6000 करोड़ – विक्रमादित्य सिंह

by
एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से वह लोक निर्माण और शहरी विकास विभाग में 8500 करोड़ रुपये लाए है। इनमें करीब 6 हजार करोड़ रुपए सड़कों पर खर्च किए जा रहे है। प्रदेश के विकास में कोई भी कसर हम नहीं छोड़ रहे है। हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की राह पर है।
उन्होंने रविवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिरब खुर्द के गांव क्यार में टूटू-क्यार सड़क का शिलान्यास किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले लंबे समय से ग्रामीण इस सड़क को लेकर मांग कर रहे थे। वन विभाग की ओर से एफआरए क्लियरेंस मिल चुकी है और इसके बाद लोक निर्माण विभाग से भी प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। अब भविष्य में जल्दी ही सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि 90 लाख रुपए की अनुमानित लागत से टूटू क्यार सड़क का मेटलिंग कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी तरीके से प्रयास किया जाएगा। इस समय मौजूदा उठाऊ पेयजल योजना के अधूरे कार्य को पीडीएनए के माध्यम से पूरा किया जाएगा। आज शिमला शहर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की वजह से मिल रही है। उनके प्रयासों से पूरे शहर के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिली है।
उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में गिरब खुर्द पंचायत में विभिन्न विकसतामक कार्य करवाएं गए है और इसी कड़ी में दीधो घाटी से कड़ी सड़क को 8.50 करोड़ रुपए की लागत से कार्य करवाया जा रहा है।
***दलगत राजनीति से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवार को चुनें
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आगामी पंचायत राज चुनावों में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवार को चुने। अगर आपका स्थानीय नेतृत्व सक्षम और योग्य होगा तो इसका फायदा क्षेत्र को मिलेगा। जनता जिसे चुन कर भेजगी हम उसे स्वीकार करेंगें। उन्होंने कहा कि जनता जिस पद बैठाती है उस पद का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें।
***यह रहे मौजूद
इस कार्यक्रम के दौरान पार्षद मोनिका भारद्वाज, एसडीओ प्रेम शर्मा, जल शक्ति विभाग एसडीओ नीरज ठाकुर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अरुण ठाकुर, कांग्रेस अध्यक्ष टूटू ब्लॉक प्रवीण शर्मा, प्रधान सुरेश मान, उप प्रधान अनूप ठाकुर, पूर्व प्रधान संजीव वर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, विक्रम ठाकुर, पूर्व प्रधान देवेंद्र ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, नागेन्द्र गुप्ता, रेखा ठाकुर, निशा ठाकुर, नरेश, रमेश कुमार, रेणु शर्मा, सरोज शर्मा, पूर्व प्रभारी शिमला ग्रामीण यूथ कांग्रेस विकास कल्टा, पूर्व जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बांशटू, प्रियंका सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक मलेंद्र राजन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीणी लाड़थ के मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत : विद्यार्थी डिजिटल उपकरणों का करें सदुपयोग: मलेंद्र राजन

राकेश शर्मा ,  इंदौरा, 29 दिसंबर। विधायक मलेंद्र राजन ने शुक्रवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीणी लाड़थ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री से मिले जयराम ठाकुर, एरिया स्पेसिफिक पैकेज मांगा

सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान के बारे में अवगत करवाया जमीन देने के लिए ’वन संरक्षण कानून‘ में रियायत मांगी ताकि बेघर हुए...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 8 से 23 मार्च तक लागू रहेगी धारा 144, मैड़ी मेला के दौरान: डीसी राघव शर्मा

ऊना, 7 मार्चः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां आदेश जारी करते हुए बताया कि उपमंडल अंब स्थित मैड़ी में 10 से 21 मार्च तक आयोजित होने वाले डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रिज पर फहराया तिरंगा : राज्यपाल और मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए गुब्बारे छोड़े

एएम नाथ।  शिमला  : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड के निरीक्षण के...
Translate »
error: Content is protected !!