फॉरेक्स-ट्रैवल एजेंसी में लूट का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

by

जालंधर :  कमिश्नरेट पुलिस ने मुहल्ला हरनामदासपुरा स्थित राजधन फॉरेक्स एंड ट्रैवलर दुकान में हुई लूट की वारदात को 24 घंटे के भीतर ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से कुछ नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा (सफेद रंग) बरामद की है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों और एसीपी सेंट्रल अजय सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह (एसएचओ, डिवीजन-2) व इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह (इंचार्ज, सीआईए स्टाफ) की टीमों ने त्वरित कार्रवाई की। शिकायत के अनुसार, 15 अप्रैल को करीब 3:30 बजे शाम, दुकान पर आए एक युवक ने दिल्ली से शारजाह की टिकट और यूएस डॉलर का रेट पूछा। इसी दौरान दूसरा व्यक्ति पास आ गया। पहले आरोपी ने महिला कर्मचारी का मुंह दबा दिया और गल्ले में रखे 1 लाख 9 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पहचान के बाद आरोपी गुरदीप सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी निजातम नगर, बस्ती नौ, जालंधर और अमृतपाल सिंह पुत्र चतर सिंह, निवासी मिट्ठू बस्ती जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य साथी के शामिल होने का खुलासा किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लेकर अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल आवारा पशु से टकराने से चाचा भतीजा घायल

गढ़शंकर, 9 अप्रैल : बीत इलाके के पंडोरी-डल्लेवाल गांव के नजदीक मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आए आवारा पशु से टकराने के कारण बाबा बालक नाथ धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे चाचा भतीजा...
पंजाब

ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਲਈ ਫੌਜ ਦੀ ਭਰਤੀ ਵਾਸਤੇ ਮੁਫ਼ਤ ਪ੍ਰੀ-ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਕੈਂਪ ਸ਼ੁਰੂ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 10 ਨਵੰਬਰ: ਸੀ-ਪਾਈਟ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਕੈਂਪ ਇੰਚਾਰਜ ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਭਰਤੀ ਜਲਦ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਲਈ ਸੀ-ਪਾਈਟ ਕੈਂਪ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਭਰਤੀ ਲਈ...
article-image
पंजाब

देश में फिर होगा बड़ा किसान आंदोलन – मोदी सरकार कलयुगी प्रोफेशनल सरकार : राकेश टिकैत का ऐलान

खनौरी बार्डर : पंजाब-हरियाणा के खनौरी बार्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरणाव्रत आज  अठारहवें दिन भी जारी रहा। उनकी सेहत की जानकारी लेने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश...
Translate »
error: Content is protected !!