प्रदेश में सडक़ नेटवर्क को तेजी से मजबूत कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने 752.79 लाख रुपए की लागत से गांव चक्क साधु से चग्गरां तक बनने वाली 10.47 किलोमीटर लंबी सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर: 28 अगस्त:
कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश में तेजी से सडक़ों का जाल बिछा रही है और लिंक रोड के निर्माण कार्य को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य सरकार आपसी तालमेल के साथ प्रदेश में सडक़ नेटवर्क को मजबूत कर रही है। वे आज 752.79 लाख रुपए की लागत से गांव चक्क साधु से गांव चग्गरां तक 10.470 किलोमीटर लंबी सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चक्क साधु से चग्गरां को जा रही रोड काफी अहम सडक़ है जो कि जो कि ऊना से आने वाले ट्रैफिक को चंडीगढ़ रोड से मिलाएगा, जिससे चंडीगढ़ जाने वालों को होशियारपुर बाईपास जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह रोड बनने से ऊना से आने वाले लोगों के अलावा इलाके के 40 गांवों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि गांव चक्क साधु से शुरु होकर यह सडक़ गांव मन्नण, बसी हस्त खां होती हुई मल्ममजारां व बहादुरपुर बाहियां से होते हुए चंडीगढ़ रोड पर चग्गरां में निकलेगी, जिससे पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से आने वाले यातायात को भी बड़ा फायदा पहुंचेगा।
श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र में गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सडक़ के निर्माण कार्य में क्वालिटी से किसी तरह का कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इस मौके पर एक्सियन लोक निर्माण विभाग राजीव सैनी, पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष अजय मोहन बब्बी, ब्लाक अध्यक्ष आम आदमी पार्टी रजिंदर, सरपंच हरजिंदर कौर, अशोक कुमार, अमरजीत सिंह, जोगिंदर पाल, रजिंदर कुमार के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संत बाबा ज्वाला सिंह एवं भाई शोभा सिंह मेमोरियल 45 वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट 4 फरवरी से शुरू होगा : कुलवंत सिंह सघा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  संत बाबा ज्वाला सिंह और भाई शोभा सिंह की याद में 45वां फुटबॉल टूर्नामेंट 4 से 10 फरवरी तक अमर शहीद कामरेड दर्शन सिंह स्टेडियम लंगेरी में आयोजित किया जा रहा...
article-image
पंजाब

कंप्यूटर अध्यापक 7 की संगरूर रैली में होंगे शामिल

छठा वेतन आयोग व सीएसआर नियम लागू न करने खिलाफ रोष- गढ़शंकर, 5 जनवरी : कम्प्यूटर शिक्षक संघ ब्लाक गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज ब्लाक अध्यक्ष विशाल शर्मा की अध्यक्षता में गांधी पार्क...
article-image
पंजाब

ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 21 ਕਿਲੋ ਗਾਂਜੇ ਅਤੇ 30 ਪੇਟੀਆਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਕਾਬੂ

ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, 21 ਸਤੰਬਰ :ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਵਿੱਢੀ ਗਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡਾ ਬਲ ਮਿਲਿਆ, ਜਦੋਂ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਠਗੜ ਅਤੇ ਬੰਗਾ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿਚ ਗਾਂਜਾ ਅਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਫੜਨ...
Translate »
error: Content is protected !!