प्रदेश में 90ः10 के अनुपात में चलाई जा रहीं केन्द्रीय और प्रदेश सरकार वितपोषित सभी योजनाओं को समयबद्ध क्रियान्वित करना सुनिश्चित बनाए : विक्रमादित्य सिंह

by

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां शहरी विकास विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रधान सचिव शहरी विकास देवेश कुमार सहित शहरी विकास विभाग के अधिकारी तथा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शहरी निकायों के आयुक्तों, कार्यकारी अधिकारियों एवं सचिवों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में 90ः10 के अनुपात में चलाई जा रहीं केन्द्रीय और प्रदेश सरकार वितपोषित सभी योजनाओं को समयबद्ध क्रियान्वित करना सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इन विकास योजनाओं का समयबद्ध कार्यान्वयन से न केवल पात्र लोग लाभान्वित होंगे, बल्कि निर्धारित लक्ष्यों को भी समयबद्ध हासिल किया जा सकेगा।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि 5 फरवरी, 2025 को प्रदेशभर में स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान को शुरू किया गया था। अढ़ाई माह तक चले इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी सुनिश्चित बनाते हुए शहरी स्वच्छता व सतत् विकास को बढ़ावा देना रहा। इस अभियान के अंतर्गत नागरिक सेवा पोर्टल के तहत वार्ड स्तर पर समाधान शिविर लगाकर, नागरिकों को 9 आवश्यक सेवाएं प्रदान की गईं।
उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत प्रदेश में सुन्दरनगर, सोलन, धर्मशाला व जुब्बल, जोगिन्दरनगर तथा पालमपुर व सुजानपुर शहरी निकायों ने क्रमशः प्रदेशभर में पहले पांच स्थानों पर रहकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरी निकायों को भविष्य में प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नागरिक सेवा पोर्टल के माध्यम से शुरू की गई नौ ऑनलाइन सेवाओं को 15 जून, 2025 से सभी प्रकार की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी की जाएगी। इस सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
देवेश कुमार ने निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों में एस्टेट शाखा को मजबूत किया जाएगा तथा सम्पत्ति मुद्रीकरण व अंडर परफार्मिंग परसम्पत्तियों के लिए पदनाम बार जिम्मेवारी निर्धारित की जाएगी। साथ ही कहा कि बकाया सम्पत्ति कर के प्रोत्साहन के लिए समर्पित योजना विभाग द्वारा तैयार की जाएगी। उन्होंने शहरी विभाग निदेशालय को सम्पत्ति कर की बिलिंग और संग्रह सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करने के लिए कहा तथा वर्तमान प्रक्रिया में जहां जरूरी होगा, वहां रांची मॉडल पर विचार किया जाएगा।
बैठक में ड्रोन आधारित जीआईएस मेपिंग और प्रापर्टी सर्वे में एजीआईएसएसी द्वारा की गई पगति की समीक्षा की तथा मामले की तत्कालिता को ध्यान में रखते हुए प्रगति में तेजी लाने के लिए एजीआईएसएसी के साथ बैठक की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डोगरावाला की हर्षिता ने 10वीं में हासिल किए 94 प्रतिशत अंक, क्षेत्र का नाम किया रोशन

बद्दी 10मई (तारा) : ग्राम पंचायत भटौली कला के अंतर्गत पड़ते गांव डोगरावाला की होनहार छात्रा हर्षिता ने दसवीं की मेडिकल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार तथा पूरे क्षेत्र का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य ठीक है तो व्यक्ति कठिन से कठिन व विपरीत परिस्तिथियों में भी जीवन पथ पर उत्साह पूर्वक आगे बढ़ता : डाॅ मंजू बहल

बसदेहडा में जिला स्तरीय विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित ऊना : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना ने आज डॉ अम्बेडकर भवन बसदेहडा में जिला स्तरीय विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्टीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष का 23 फरवरी से रहेगा चंबा प्रवास

एएम नाथ। चम्बा  20 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राष्टीय सफाई कर्मचारी आयोग  की उपाध्यक्ष अंजना पंवार 23 फरवरी को चम्बा प्रवास पर रहेंगी। वे इस दौरान सफाई कर्मचारियों तथा उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साहित्य, समाज की आत्मा है, जो विचारों को देता है दिशा : DC हेमराज बैरवा

कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के तहत आयोजित हुआ शब्दों, संवेदनाओं और सामाजिक चेतना का उत्सव एएम नाथ।  धर्मशाला, 26 दिसम्बर: कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के अंतर्गत आयोजित कांगड़ा वैली कार्निवाल लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!