प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिसंबर तक हरोली में बनेगी लाइब्रेरीः डीसी

by

उपायुक्त राघव शर्मा ने एसडीएम हरोली विकास शर्मा के साथ किया स्थान का निरीक्षण
ऊना, 2 नवंबरः प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हरोली उपमंडल में भी एक लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है, जो दिसंबर माह में बनकर तैयार हो जाएगी। यह बात उपायुक्त राघव शर्मा ने आज लाइब्रेरी का स्थान चयन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि एक संस्था के सहयोग से हरोली स्कूल के पास एक भवन का चयन लाइब्रेरी खोलने के लिए किया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए एसडीएम हरोली विकास शर्मा को निर्देश दिए गए हैं।
राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन ने इससे पहले भी ऊना तथा अंब में इसी प्रकार की लाइब्रेरी स्थापित की है, जो विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि ऊना व अंब की तर्ज पर ही हरोली में भी लाइब्रेरी को विकसित किया जाएगा, जहां पर विद्यार्थियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था होगी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबें भी उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर एसडीएम हरोली विकास शर्मा, जिला परिषद सदस्य ओंकार नाथ कसाणा तथा मंदिर के मुख्य पुजारी सोमनाथ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सदन में झूठ बोलकर पूरे प्रदेश को गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री – रिकॉर्डधारी मुख्यमंत्री ने 2 साल में 2000 संस्थान बंद करने का रिकॉर्ड बनाया : जयराम ठाकुर 

शपथ ग्रहण करते ही हजारों संस्थानों पर ताला लटकाने से पहले कौन सा एसेसमेंट हुआ एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार ने एक से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ की भीड़ और सफाई पर राकेश टिकैत ने कहा- “योगी सरकार ने कर दिखाया कमाल!” अखिलेश को भी लिया आड़े हाथों

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 की तैयारियों और व्यवस्थाओं की तारीफ हर ओर हो रही है। इस बार किसान नेता राकेश टिकैत भी संगम में स्नान करने पहुंचे, जहां उन्होंने योगी सरकार की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर उप मुख्य मंत्री ने धर्मशाला में फहराया ध्वज ….परिवहन निगम के बेड़ में शामिल होगी 297 ई-बसें: मुकेश अग्निहोत्री

धर्मशाला, 26 जनवरी: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को कांगड़ा जिले के मुख्यालय धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित जिला स्तरीय 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने इस अवसर पर राष्टीय ध्वज...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर 16 में नंगी बिजली की तारें, टूटी सोलर प्लेटें और जर्जर सफाई व्यवस्था से मंडरा रहा हादसे का खतरा

सेक्टर-16डी के निवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से की तत्काल कार्रवाई की मांग पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून। चंडीगढ़ के सेक्टर-16डी स्थित मकान नंबर 708 से 723 तक के निवासी इन दिनों...
Translate »
error: Content is protected !!