कोरोना काल में लाभकारी सिद्ध हुआ आयुर्वेदः सतपाल सिंह सत्ती

by

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बोले छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती
ऊना, 2 नवंबर: धनवंतरि दिवस पर आज छठे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेद फॅार पोषण के तहत मानसिक रोगों व एनीमिया के ऊपर व्याख्यान किया गया।
सतपाल सिंह सत्ती ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद सबसे पुरानी पद्धति है जो व्यक्ति के सर्वांगीण स्वास्थ्य उपचार के लिए चिंता करता है। सती ने कहा कि आज के समय में अनेकों पद्धति आ चुकी हैं लेकिन आयुर्वेद ने पूरे विश्व में सम्मान अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद पद्धति से ईलाज करवाना काफी सरल और सस्ता है। आयुर्वेदिक ईलाज करवाने से शरीर पर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं होता है। सत्ती ने कहा कि कोरोना काल में आयुर्वेद काफी लाभकारी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद व आयुष विभाग ने कोरोना महामारी के समय 22 हज़ार क्वाथ के पैकेट, एक हज़ार आयुष किटें वितरित की गई हैं। इसके अतिरिक्त आयुष-64 की टेबलेटस भी वितरित की जा रही है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का परिणाम है, जोकि कोविड काल में बहुत ही सार्थक सिद्ध हुआ है।
सत्ती ने दीवाली महापर्व की दी शुभकामनाएं
सतपाल सिंह सत्ती ने दीवाली महापर्व की सभी जिलावासियों को शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व अधर्म के ऊपर धर्म जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के पश्चात अयोध्या वापस लौटे थे। इसी खुशी में यह पर्व मनाया जाता है।
इस अवसर पर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ नरेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ राजकुमार शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेश शर्मा, सचिव भारत भूषण, डॉ निशा वर्मा, डॉ हेमराज, डॉ सुभाष, डॉ किरण शर्मा, डॉ अरविंद, डॉ जागृति, डॉ विनोद कुमार, डॉ ईतिश्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-0-
#HimachalPradesh #Una

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DAP पर मिला आश्वासन : पंजाब के कृषि मंत्री की माझा किसान संघर्ष समिति के साथ बैठक, 4 टीमों का गठन

पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य में कृषि और किसानों को भी आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही एक बार फिर से पंजाब की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

एएम नाथ। चम्बा : शिशुओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा इसके बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरुक एवं प्रशिक्षित करने के लिए बीडीओ कार्यालय मैहला में महिला एवं बाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार को कोर्ट में घसीटने की तैयारी : APMC एक्ट 2005 और लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 यदि लागू नहीं किए गए तो उन्हें मजबूरन कोर्ट का रास्ता पड़ेगा अपनाना हरि चंद रोच ने कहा

शिमला: कोटगढ़ हॉर्टीकल्चर एंड एन्वायर्नमेंट सोसायटी ने बागवानी मंत्री को पत्र लिखकर APMC एक्ट 2005 और लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 को उसकी मूल भावना के हिसाब से लागू करने की मांग की है। सोसायटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निहरी में 28 जनवरी को सरकार गांव के द्वार लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे अध्यक्षता

मंडी, 20 जनवरी।   लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में 28 जनवरी को मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर की तहसील निहरी स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में “सरकार गांव के...
Translate »
error: Content is protected !!