हल्के का सर्वपक्षीय विकास एकमात्र उद्देश्य : मनीष तिवारी , गांव हाजीपुर में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया

by

गढ़शंकर । श्री आनंदपुर साहिब से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि उनका एकमात्र उद्देश्य निर्वाचन क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास है और इसके तहत अकेले गांव हाजीपुर को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 47 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है। सांसद तिवारी हाजीपुर गांव में विकास कार्यों का उदघाटन करने के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास है। इसके लिए गढ़शंकर तहसील के अंतर्गत अकेले हाजीपुर गांव में 47 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कर्ज तले दबे किसानों को राहत देने के लिए गांव के जमींदारों को 1 करोड़ रुपये की कर्ज माफी की गई है। इसके अलावा, जहां पंजाब सरकार लोगों के 2 किलोवाट तक के बिजली के बकाया बिल माफ कर चुकी है। वहीं पर, पहली बार बिजली की दरों में कटौती की गई है और 1 नवंबर से लोगों को 3 रुपये प्रति यूनिट की दर से उपलब्ध होगी।
इस मौके पर लव कुमार गोल्डी पूर्व विधायक, लार्ज इंडस्ट्रियल विकास बोर्ड पंजाब के चेयरमैन पवन दिवान, अशोक कुमार सरपंच, बृज लाल पूर्व सरपंच, एडवोकेट हरमनदीप सिंह कुंनर , पंकज कृपाल , पवन भमिया, सरिता शर्मा, पवन पम्मा, मोहन सिंह चेयरमैन मार्केट कमेटी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रवनीत बिट्टू को पाकिस्तान के नंबर से जान से मारने की धमकी,… ‘किलो का डिब्बा तैयार है’…’

लुधियाना, 27 सितंबर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को पाकिस्तान के नंबर से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उनके...
article-image
पंजाब

*आलमी तपिश को कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की ज़रूरत – सरपंच सोमनाथ राणा

-गांव मजारी में पौधारोपण की रस्मी शुरुआत बुज़ुर्गों के हाथों करवाई होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : आलमी तपिश को कम करने के लिए अधिक से अधिक घने और छायादार पेड़ लगाना आज के समय की सबसे...
article-image
पंजाब

जलियांवाला बाग की रेनोवेशन में खामियों का मुद्दा : सांसद तिवारी ने लोकसभा में उठाया

सरकार से पुरातत्व विभाग या केंद्र की टीम भेजने की अपील की गढ़शंकर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग की रेनोवेशन...
article-image
पंजाब

कंवर ग्रेवाल, रंजीत बावा के घर पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की रेड : काफी देर तक कंवर ग्रेवाल से किए सवाल

मोहाली : मोहाली सेक्टर 104 स्थित मशूहर पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल के घर पर सोमवार सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की रेड हुई है। इसके अलावा NIA ने गायक रंजीत बावा के घर पर भी...
Translate »
error: Content is protected !!