डा. दिलबाग राय नमित शोक समागम बना वैज्ञानिक चेतना समारोह

by

गढ़शंकर : 15 सितंबर: गवर्नमेंट टीचर यूनियन व तर्कशील नेता मा. नरेश कुमार भंमियां के पिता डा. दिलबाग राय नमित शोक समागम स्थानीय विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित किया गया। यह समारोह एक वैज्ञानिक चेतना समारोह बना। इस समागम की विशेषता यह रही कि डा. दिलबाग राय की मृत्यु के बाद परिवार ने संकीर्ण मानसिकता को त्यागते बिना किसी धार्मिक रस्मों के सभी काम किए और शोक समागम के आयोजन के दौरान वक्ताओं ने मृत्यु के विषय पर वैज्ञानिक विस्तृत जानकारी सांझा करते लोगों से अनावश्यक समारोहों से ऊपर उठकर वैज्ञानिक सोच के साथ सरल आयोजन करने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने जीवित रहते रक्तदान और मौत पश्चात शरीर,के अंग दान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी रिश्तेदारों, दोस्तों और संबंधियों को को फूलों, फलों व छायादार पौधे और तर्कशील सोच पैदा करने और अन्य वैज्ञानिक विचारों की पुस्तकें वितरित की गईं। तर्शील नेताओं के अलावा सतपाल सलोह, जोगिंदर कुल्लेवाल, मा. जगदीश रायपुर डब्बा, बलजिंदर सिंह साहिबाजपुरी, गुरलाल सैला, राजिंदर कुमार रोपड़, डॉ. अवतार सिंह, राज कुमार, मुल्ख राज, रणबीर बब्बर, राम किशन पल्ली झिक्की, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, प्रणव कृपाल, निछत्तर पाल विधायक नवांशहर, डा बिकर सिंह, प्राचार्य सतनाम सिंह, प्राचार्य संदीप कुमार, मदन लाल बेगम पुरी, भाग सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य जत्थेबंदियों, सामाजिक व राजनीतिक शख्सियतें उपस्थित थीं। मा. नरेश भंमियां तथा देस राज ने पहुंची सभी शख्सियतों का आभार जताया।
फोटो :शोक समागम दौरान रिश्तेदारों व संबंधियों को पौधे तथा तर्कशील साहित्य वितरित करते समय मास्टर नरेश कुमार, देसराज व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा के खोखले दावों से तंग लोग, कांग्रेस को फिर से सौंपना चाहते हैं देश की बागडोर – सांसद मनीष तिवारी

श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा श्री आनंदपुर साहिब, 1 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मनीष तिवारी ने कहा है कि लोग केंद्र की भाजपा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खून से लथपथ लाश को खेत में दिया था फेंक : मां-बेटे निकले कातिल , घरेलू विवाद को लेकर कर दिया था मर्डर

जालंधर :    करतारपुर के जंडे सराए रोड स्थित बड़ा छोटा गांव के खेत में बोरे में शुक्रवार को मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में आरोपित की पहचान करने में सफलता पाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग लड़की के किडनैप की कोशिश : आरोपी का मुंह काला कर पुलिस को सौंपा.. पुलिस ने की तीन एफआइआर दर्ज

मंडी :  सुंदरनगर शहर में एक अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की को अगवा करने की कोशिश की। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। इस घटना ने दोनों...
article-image
पंजाब , समाचार

युवक मेले युवाओं के समग्र व्यक्तित्व को निखारने के लिए एक मंच के तौर में कार्य करते हैं : भगवंत सिंह मान

होशियारपुर, 14 नवंबर –   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां के कॉलेज में आयोजित युवक मेले में अपने कॉलेज के दिनों की यादें ताजा करते हुए मंच से प्रसिद्ध पंजाबी कवि...
Translate »
error: Content is protected !!