सरहिंद में 2 KG से अधिक IED बरामद : 2 आतंकवादी गिरफ्तार, बड़े हमले का था टारगेट

by
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने जर्मनी में बैठे गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों की ओर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
गुरप्रीत इस आतंकी मॉड्यूल को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के सहयोग से चला रहा है।
पकड़े गए दोनों आतंकियों से 1.6 किलोग्राम आरडीएक्स युक्त 2.8 किलोग्राम की आईईडी (इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद की गई है। एक रिमोट कंट्रोल भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपितों को बड़े आतंकी हमले का टारेगट दिया गया था।
नशा तस्करी में शामिल रहे हैं दोनों
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर और स्टेट स्पेशल आपरेटिंग सेल मोहाली की संयुक्त पुलिस टीमों की तरफ से की गई। इस मॉड्यूल का पर्दाफाश कर पुलिस ने आईएसआई की साजिश को भी विफल कर दिया है।
गिरफ्तार आरोपित जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह फतेहगढ़ साहिब जिले के रहने वाले हैं। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है। पहले भी दोनों नशा तस्करी के मामलों में शामिल रहे हैं। डीजीपी ने बताया कि जर्मनी में बैठा गुरप्रीत आतंकी गोल्डी बराड़ व गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य संचालक है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने इस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी गुरप्रीत सिंह हाल ही में राज्य में प्रभावशाली व्यक्तियों पर जानलेवा हमलों की साजिश में शामिल रहा है। आरोपितों से कार भी कब्जे में ले एसएसओसी मोहाली में एफआइआर दर्ज की गई है।
टांडा में चार ग्रेनेड के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार
उधर, होशियारपुर जिले के टांडा इलाके से काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की टीम ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चार ग्रेनेड और विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है। टीम दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जालंधर ले आई है।
कपूरथला में भी मिली विस्फोटक सामग्री
उधर, जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने कपूरथला के सुभानपुर से चार लोगों को बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ हिरासत में लिया है। सीआइ की तरफ से बरामद विस्फोटक सामग्री के आरडीएक्स होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) के सदस्य हैं। यह भी पता चला है कि पाकिस्तान की आइएसआइ ने पंजाब का माहौल खराब करने के लिए सीमा पार से ड्रोन की मदद से सारा सामान भेजा है। एआइजी सीआइ नवजोत सिंह माहल का कहना था कि इस संबंध में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री ब्रह्मचारी आश्रम में श्री हनुमान जी की 11 मुखी मूर्ती स्थापना कार्यक्रम विधिवत संपन्न : पूर्व सांसद खन्ना महाबली बजरंगबली के प्रतिमा स्वरूप के सामने हुए नतमस्तक

होशियारपुर 16 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना श्री ब्रह्मचारी आश्रम गाँव नंगल शहीदां में श्री बजरंगबली जी महाराज की 11 मुखी मूर्ति की स्थापना के उपलक्ष में करवाए गए भव्य आयोजन में...
article-image
पंजाब

मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हार के कारणों का आकलन करने के लिए 15 विधायकों के साथ की बैठक

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए अनुकूल परिणाम न मिलने के बाद पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने...
article-image
पंजाब

आचार्य आशीष वशिष्ठ जी ने किया हवन यज्ञ :श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए 12वां विशाल भंडारा श्रद्धापूर्वक आरंभ

गढ़शंकर, 25 जून l  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा सभी स्थानीय निवासियों के सहयोग से आज हवन यज्ञ के बाद श्री अमरनाथ जी और अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने...
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी गुलाम हुसैन में 15 लाख रुपए की लागत से बनी सडक़ का कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने किया लोकार्पण

होशियारपुर, 04 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब के विकास की दिशा में मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनथक मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!