प्रदेश सरकार का यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन? ग्रामीण क्षेत्रों की बसें बंद कर जनता को किया जा रहा परेशान : गोविंदराम शर्मा

by

अर्की (योगेश चौहान)। पूर्व विधायक अर्की गोविंदराम शर्मा ने प्रदेश सरकार पर ग्रामीण क्षेत्रों की बस सेवाएं बंद करने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे तथाकथित “व्यवस्था परिवर्तन” का खामियाजा अब ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
गोविंदराम शर्मा ने कहा कि लंबे समय से संचालित हो रही कई महत्वपूर्ण बस सेवाओं को एचआरटीसी द्वारा बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़-भराड़ीघाट, शिमला-जामली, प्रेमनगर-बातल-देवरा रूट की बसें बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा बागा-दिल्ली बस सेवा को भी केवल चंडीगढ़ तक सीमित कर दिया गया है, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों को दिल्ली आने-जाने में भारी असुविधा हो रही है।
पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार को आम जनता की समस्याओं को समझते हुए इन बस सेवाओं को तत्काल प्रभाव से पुनः बहाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान सरकार सुविधाएं बढ़ाने के बजाय उन्हें लगातार कम कर रही है।
गोविंदराम शर्मा ने प्रदेश सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए बंद की गई सभी बस सेवाओं को शीघ्र पुनः शुरू किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 बैलेट पेपर हुए गायब : 8 कर्मचारियों पर FIR दर्ज

एएम नाथ । सोलन : हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच सोलन जिले के विकास खंड कुनिहार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बैलेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बढ़ेड़ा राजपूतां विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

ऊना- उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला, बढ़ेड़ा राजपूतां का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। डीसी राघव शर्मा ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि ग्रामीण क्षेत्र में इस स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरनोह में सुनियोजित विकास पर जागरूकता शिविर आयोजित

रोहित जसवाल। ऊना, 24 फरवरी। ऊना शहर के सुनियोजित विकास के दृष्टिगत सोमवार को ग्राम पंचायत बरनोह के सभागार में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस जागरूकता शिविर में लगभग 11 पंचायतों के प्रधानों, उप-प्रधानों,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान की जमीन से अपना पायलट उठा ले गया अमेरिका : दुनिया ने देख लिया ताकत का नजारा

तेहरान: ईरान में अमेरिका ने ऐसा ऑपरेशन अंजाम दिया है, जिसने पूरी दुनिया को उसकी सैन्य ताकत का एहसास करा दिया. ईरान की जमीन पर गिराए गए F-15E फाइटर जेट के दूसरे क्रू मेंबर...
Translate »
error: Content is protected !!