2 बैलेट पेपर हुए गायब : 8 कर्मचारियों पर FIR दर्ज

by

एएम नाथ । सोलन : हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच सोलन जिले के विकास खंड कुनिहार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बैलेट पेपर लेखन कार्य के बीच दो बैलेट पेपर गायब हो गए।

मामला सामने आने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, प्रशासन ने आठ कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो बैलेट पेपर गायब पाए जाने के बाद लेखन कार्य में तैनात आठ कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस थाना कुनिहार में एफआईआर दर्ज करवाई है। इनमें संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) भी शामिल हैं। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सभी संबंधित कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि गायब हुए बैलेट पेपर एक अति-महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, जिनका गुम होना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

डीएसपी सोलन अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि हम सबका अपना मेला, जिम्मेदारी से निभाएं दायित्व – DC अपूर्व देवगन

देव समाज की परंपराओं का होगा संपूर्ण सम्मान, भव्य और व्यवस्थित तरीके से निकलेगी जलेब मेले में सामाजिक मुद्दों को लेकर जन जागरूकता पर रहेगा फोकस मंडी, 26 फरवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अंतरराष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रियों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी : पहले था 18 रुपए अब 25 रुपये प्रति किमी मिलेगा यात्रा भत्ता

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंत्रियों के यात्रा और दैनिक भत्तों से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। नए संशोधन के बाद अब मंत्रियों के यात्रा और दैनिक भत्ते की दरों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के दौरे से एक दिन पहले जालंधर में बम धमाके की धमकी… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक एक दिन पहले जालंधर में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। शहर के चार प्रमुख स्कूलों को बम धमाके से...
हिमाचल प्रदेश

पिता के हत्यारे बेटे को हत्या का दोषी पाया : जिला एंव सत्र न्यायधीश ने कोर्ट ने सुनाई 7 वर्ष की सजा, 10,000 जुर्माना

किन्नौर : पिता की हत्या के आरोप में दोषी पाए जाने पर अभिषेक नेगी (24) निवासी गांव कंगोस, डाकघर शोलडिंग, तहसील निचार व जिला किन्नौर को जिला एंव सत्र न्यायधीश किन्नौर स्थित रामपुर की...
Translate »
error: Content is protected !!