प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी नवाचारों से लोग हो रहे लाभान्वित : डेलॉइट समिट में ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने की शिरकत

by
एएम नाथ।  नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में डेलाइट द्वारा आयोजित ‘आरोहण – ग्रोथ विद इम्पैक्ट – गवर्नमेंट समिट’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को सुलभ सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे जनसेवाओं में दक्षता और पारदर्शिता भी सुनिश्चित हो रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में एक आदर्श सुशासन मॉडल को अपनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद और पात्र नागरिकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। वर्तमान में तकनीक के उपयोग के महत्त्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में नवीनतम तकनीक का उपयोग कर विभिन्न सेवा प्रणालियों को आधुनिक बनाने और इनकी परिचालन क्षमता में सुधार करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
हिम परिवार परियोजना का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य राज्य के नागरिकों का सटीक डेटाबेस तैयार करना है, इससे विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान में सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि हिम परिवार पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही लोगों की विभिन्न सेवाओं और योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित होती है।
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में की गई महत्त्वाकांक्षी पहलों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल, ओएसडी कर्नल (सेवानिवृत्त) के.एस. बांशटु और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल सूची से नाम काटने पर अठलुंई व मंगला पंचायत के लोगों ने खोला मोर्चा

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकजुट हुए लोग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा में बीपीएल सूची से नाम काटने पर लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पताल में छोड़े शिशु को परिजनों ने नहीं अपनाया तो कानूनी रूप से किया जाएगा मुक्त

हमीरपुर 03 जनवरी। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में पिछले माह छोड़े गए एक शिशु को शिमला के टूटी कंडी स्थित बाल-बालिका शिशु गृह में भेज दिया गया है। जिला बाल संरक्षण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बनाला में बहाल हुआ एनएच, कुल्लू की तरफ निकाले जा रहे वाहनः डीसी अपूर्व देवगन

एएम नाथ । मंडी, 28 अगस्त। किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बनाला के पास बुधबार रात भूस्खलन से बंद हुआ सड़क मार्ग को कुल्लू की ओर बहाल कर दिया गया है। यहां फंसे वाहनों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राघव चड्ढा राज्यसभा के उप नेता पद से हटाए गए : राघव और आप की कड़वाहट आई सामने

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  ने को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उप नेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को ये जिम्मेदारी दी गई...
Translate »
error: Content is protected !!