प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध – मुकेश अग्निहोत्री

by
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने डेरा बाबा गरीब दास जी महाराज कांगड़ के वार्षिक संत सम्मेलन में की शिरकत
रोहित जसवाल।  ऊना, 27 फरवरी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को डेरा बाबा गरीब दास जी महाराज कांगड़ में शिवरात्रि के वार्षिक संत सम्मेलन में शिरकत की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री को डेरा बाबा गरीब दास मंदिर कमेटी ने सम्मानित किया।
इस दौरान उप-मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के धार्मिक स्थलों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में लोगों की धार्मिक स्थलों के प्रति प्रगाढ़ आस्था और विश्वास है। उन्हांेने बताया कि हरोली में मंदिरों को भव्य रूप देने के लिए उनका सौंदर्यीकरण और जीर्णोेंद्धार किया जा रहा है ताकि स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सके। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने डेरा बाबा गरीब दास जी महाराज के नवनिर्मित प्रवेशद्वार का लोकार्पण भी किया।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्हांेने बताया कि संत गुरु रविदास मन्दिर भदसाली कोे 50 लाख रुपये, धनपुर के लिए 15 लाख रुपये, पंजावर के लिए 15 लाख रुपये, वालीवाल के लिए 15 लाख रुपये, ललड़ी और सलोह के लिए 25-25 लाख रुपये, श्री चरणो मन्दिर बढे़डा के लिए 15 लाख रुपये जारी किए है। उन्होंने कहा कि बाबा सिद्ध जलंधरी, संत बाबा डांगू बीटन, राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां, दुलैहड़ में रवि दास मन्दिर, बनौडे महादेव मंदिर चताडा और बीटन में कुटीया निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये जारी किए हंै। सलोह में कुटिया के निर्माण और हरोली में संत गुरु रविदास मन्दिर की सरायें के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके साथ ही, शीतला माता मंदिर ईसपुर के लिए 5 करोड़ रूपये और दमामियां मन्दिर की सड़क के लिए 8 करोड़ रुपये जारी किए है।
May be an image of 4 people and dais
शिव मंदिर सिंगा, डेरा बाबा गरीब दास मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 10-10 लाख और खेल मैदान सिंगा के लिए 1 करोड़ की घोषणा
उप मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर सिंगा और डेरा बाबा गरीबदास मंदिर कांगड़ के सौंदर्यकरण के लिए 10-10 लाख रूपये देने की घोषणा की। जबकि सिंगा में खेल मैदान का निर्माण करने के लिए एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कहा कि सिंगा में पटवारखाना भी जल्द तैयार किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को राजस्व संबंधित कार्यों के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इससे पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिव मंदिर सिंगा में महाशिवरात्रि पर्व के वार्षिक भंडारे में शामिल हुए। इस दौरान शिव मंदिर कमेटी सिंगा के सदस्यों की ओर से उप मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, विनोद विट्टू, शिव मन्दिर सिंगा के कमेटी के प्रधान जगदीश राणा, पंचायत प्रधान गुरूदेव सिंह, उप प्रधान भारत भूषण सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व कैंसर देखभाल संगठन व वर्धमान की ओर से लगाए गए शिविर में पांच सौ लोगों का स्वास्थ्य जांचा

लोगों के परीक्षण के बाद बांटी दवाईयां बद्दी, 22 जनवरी (तारा) : विश्व कैंसर देखभाल सगंठन ने वर्धमान ग्रुप की ओर से बद्दी के पार्क में कैंसर व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों व योगा गाइड के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र होगी शुरू

शिमला :   आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज यहां आयुष विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत तौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भारी बारिश का क्रम रहेगा जारी : कल बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आज तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटों के लिए सोलन और सिरमौर जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट भी जारी हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शलगा गांव में खुली उचित मूल्य की दुकान : ग्रामीणों को घर द्वार पर मिलेगी राशन की सुविधा

पट्टा मेहलोग, 4 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की पट्टा नाली पंचायत के गांव शलगा में कृष्णा सहकारी सभा द्वारा उचित मूल्य की दुकान खुलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। अब पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!