शलगा गांव में खुली उचित मूल्य की दुकान : ग्रामीणों को घर द्वार पर मिलेगी राशन की सुविधा

by

पट्टा मेहलोग, 4 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की पट्टा नाली पंचायत के गांव शलगा में कृष्णा सहकारी सभा द्वारा उचित मूल्य की दुकान खुलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। अब पंचायत के गांव शलगा, शेरला, नालग, कुनाना, माली, रुहान, व च्योटा के सैकड़ों लोगों को राशन लेने गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
स्थानीय गांव के महेंद्र कुमार, राजू, वार्ड मेंबर रोशन लाल,उप प्रधान भूप सिंह, बीडीसी रमेश कुमार, दया राम, राम रतन, गंगा राम, नानक चंद, गुरबचन सिंह, नीता राम, हंसराज, बाबू राम, विनोद कुमार, ताराचंद, भगवान् दास, रितु , लता सहित लोगों ने बताया कि इससे पहले 40 वर्षों तक ग्रामीण दो किलो मीटर पैदल चल कर बधौनीघाट व पट्टा मेहलोग से राशन लाते थे।लोगों को गर्मी, सर्दी, बरसात व अन्य कठिन परिस्थितियों में राशन लेने के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता था,जिससे उन्हें अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।इस समस्या से निजात पाने के लिए गांव के लोगों ने की अध्यक्षता में बैठक कर कृष्णा सहकारी सभा का गठन किया और अपने गांव के मध्य में उचित मूल्य की दुकान खोलने का निर्णय लिया।सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभा द्वारा अब लोगों को राशन वितरण का कार्य शुरू कर दिया है,जो कि एक सराहनीय प्रयास है।

फोटो कैप्शन; कृष्णा सहकारी सभा द्वारा चलाई गई उचित मूल्य की दुकान से राशन ग्रहण करते ग्रामीण

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने दिए एससी-एसटी से संबंधित मामलों के शीघ्र निपटाने के निर्देश

एएम नाथ।  धर्मशाला, 9 सितम्बर। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं नियम 1995 के अन्तर्गत जिला कांगड़ा में गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आज सोमवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ठियोग से 3 नाबालिग लड़कियां व 1 लड़का रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस

ठियोग उपमंडल से लापता हुई तीन लड़कियां, अस्पताल से लौटी मां, तो घर से गायब मिला बेटा एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों में चार नाबालिगों के रहस्यमयी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

असंवैधानिक फैसलों का रिकॉर्ड बना रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

डॉक्टरों को जॉब ट्रेनी बनाने का फैसला रद्द होने पर जयराम ने साधा निशाना अस्पतालों में मशीनें हैं, स्टाफ नहीं; स्वास्थ्य व्यवस्था पर जयराम का सरकार पर हमला एएम नाथ। हमीरपुर : पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए 31 जनवरी 2024 तक चलेगा विशेष अभियान : पंचायतों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में समर्पित पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे- ओम कांत ठाकुर

मंडी, 26 दिसम्बर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) मण्डी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि आगामी लोक सभा निर्वाचन को मध्य नज़र रखते हुए मण्डी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में जिन मतदाताओं...
Translate »
error: Content is protected !!