प्रदेश सरकार भारी बर्फबारी के बावजूद निर्बाध खाद्यान्न आपूर्ति कर रही सुनिश्चितः डॉ. एस. पी. कत्याल

by
एएम नाथ। शिमला : राज्य खाद्यान्न आयोग के अध्यक्ष डॉ.एस.पी. कत्याल ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार भारी बर्फबारी के बावजूद सभी लाभार्थियों को समय पर खाद्यान्न आपूर्ति के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली और इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है। इससे उचित मूल्य की दुकानों में पॉइन्ट ऑफ सेल मशीनों के काम में दिक्कत आई है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार, राज्य खाद्यान्न आयोग, और जिला प्रशासन ने मिलकर समय रहते जरूरी कदम उठाए हैं ताकि किसी भी लाभार्थी को राशन से वंचित न किया जाए।
डॉ. कत्याल ने कहा कि सभी उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त राशन उपलब्ध है, जिनमें जनजातीय और बर्फ से ढके क्षेत्र भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में लाभार्थियों को मार्च महीने तक का राशन पहले ही दे दिया है।
उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में हर महीने राशन दिया जाता है और बर्फबारी के कारण वितरण प्रभावित हुआ है, वहां बैकलॉग वितरण विकल्प लागू करने की सिफारिश की गई है। इससे जैसे ही बिजली और इंटरनेट सेवा बहाल होगी, राशन वितरण फिर से आसानी से शुरू हो जाएगा।
डॉ. कत्याल ने कहा कि सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों की तुरंत पहचान करें और रिपोर्ट भेजें, विशेषकर जिन क्षेत्रों में बिजली और इंटरनेट की समस्या है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर बैकलॉग विकल्प तुरंत लागू किया जाए, ताकि लोगों को राशन समय पर मिल सके।
उन्होंने कहा कि राज्य खाद्यान्न आयोग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर समस्या का समयबद्ध समाधान किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तुर्की के सेब आयात पर लगे बैन – भारत तुर्की से 12 विलयन डॉलर का कारोबार करता – कुलदीप राठौर

एएम नाथ। शिमला :  भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है।  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने तुर्की के जरिए पाकिस्तान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

70 हजार पर्यटक अपने गंतव्यों को रवाना ,पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का अभियान पूरा : मुख्यमंत्री

शिमला : हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण आई आपदा में फंसे लोगों और पर्यटकों को निकालने का अभियान पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राज्य सरकार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

27 को चकमोह में सुनीं जाएंगी दूरसंचार और मोबाइल उपभोक्ताओं की समस्याएं

हमीरपुर 22 सितंबर। मोबाइल, दूरसंचार व प्रसारण से संबंधित आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ट्राई द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अड्डा झुगियां में कल सीमेंट की दुकान के मालिक पर हुई फायरिंग से पहले उसके व्यापारी भाई से 50 लाख की मांगी गई थी फिरौती

जनवरी में भी मांगी गई थी फिरौती और पुलिस ने पकड़ लिया था आरोपी , दोनों बार आई दोपहर करीब एक वजे काल गढ़शंकर । बीत क्षेत्र के अड्डा झुगियां में कल हुई फायरिंग...
Translate »
error: Content is protected !!