प्रदेश स्तरीय चैस प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 10 को: जिला खेल अधिकारी

by

होशियारपुर ; 07 अक्टूबर:
जिला खेल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि खेल विभाग की ओर से ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के अंतर्गत अलग-अलग जिलों में प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। इन खेल अलग-अलग जिलों में 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रदेश स्तरीय खेलों में चैस(शतरंज) खेल के ईवेंट जिला जालंधर में 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चैस प्रतियोगिता के अलग-अलग आयु वर्ग की आनलाइन एंट्रियां जिला खेल कार्यालय में आ गई हैं। इन आनलाइन एंट्रियों के ट्रायल 10 अक्टूूबर को सरकारी हाई स्कूल कमालपुर होशियारपुर में सुबह 09 बजे रखे गए हैं।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिन खिलाडिय़ों ने अलग-अलग आयु वर्ग में आनलाइन एंट्रियां की है, वे चुनाव ट्रायल देने के लिए 10 अक्टूबर को बताए गए स्थान पर पहुंचना यकीनी बनाएं। इन ट्रायलों में चयनित किए गए खिलाडिय़ों को ही प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हर आयु वर्ग में सिर्फ 5 खिलाडिय़ों का ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुनाव किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नौजवान फजूल खर्च से बचे, आमदनी शुरू होते ही सेविंग पर दे धयान-परमजीत सचदेवा

लायलपुर खालसा कालेज टेक्निकल कैंपस में मयूचुअल फंड पर सेमिनार होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नौजवान पीढी को चाहिए कि जब उन्हे नौकरी मिल जाए तभी से सेविंग पर धयान केंद्रित करना शुरू करे और मौजूदा...
article-image
पंजाब

पावर कट – गढ़शंकर शहरी फीडर-2 की 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी

गढ़शंकर, 8 अप्रैल : 66 केवी सब स्टेशन पावरकॉम गढ़शंकर के 11 के. वी. शहरी फीडर-2 में जरूरी मुरम्मत कारण 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 4 बजे तक आनंदपुर साहिब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय राज्य अधिवेशन गढ़शंकर में शुरू – पंजाब में जनवादी स्त्री सभा को और मजबूत करने की जरूरत : मरियम धावले

गढ़शंकर, 19 अगस्त।  अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय 13वां राज्य अधिवेशन आज गढ़शंकर में ग़दरी बीबी गुलाब कौर हाल, शहीद-ए- आज़म भगत सिंह की माता विद्यावती नगर में शुरू हुआ।  ...
Translate »
error: Content is protected !!